राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में शुरू होने वाले भव्य मेला को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश भर से कुल 850 अधिकारी और कर्मचारी मेले के दौरान डोंगरगढ़ क्षेत्र में ड्यूटी देंगे।
आज पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, कमांडेंट दसवीं बटालियन श्री प्रशांत कत्लम और एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने सभी पुलिसकर्मियों को आगामी 10 दिनों की ड्यूटी के लिए ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔹 मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा
जोन-01: मंदिर के ऊपर का गर्भगृह, सीढ़ियां, क्षेत्रपानी, डोम, मुख्य ड्रॉप गेट और रोपवे।
जोन-02: नीचे का मंदिर क्षेत्र, मेला क्षेत्र, रेलवे क्रॉसिंग, अंडरब्रिज और रेलवे स्टेशन।
जोन-03: यातायात और पार्किंग प्रबंधन। अंजोरा बायपास, रामदरबार, तुमड़ीबोड़, चिचोला, भंडारपुर, बोरतलाव और समस्त पार्किंग स्थल।
जोन-04: सामान्य कानून व्यवस्था, मेला प्रबंधन और अन्य आवश्यक कार्य।
🔹 पुलिस का मुख्य फोकस
मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा
अपराध नियंत्रण
यातायात प्रबंधन
पार्किंग व्यवस्था
🔹 विशेष टीमें
क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) – आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई।
विशेष अपराध नियंत्रण टीमें – रेलवे स्टेशन और बाहरी आगंतुकों पर सतत निगरानी।
राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

