
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें राज्य एवं जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023 में राज्य का कंपोजिट स्कोर 69 था, जो 2024 में बढ़कर 70 हो गया है। यह उपलब्धि…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा…
रायपुर। मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन…
राजनांदगांव। भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है, और कार्यकर्ताओं को इसे ही अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पोषण एवं जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम द्वारा संचालित “मोर मकान मोर आस” योजना अब किराए के घर में रहने वालों को अपना पक्का मकान देने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे निगम सभागार में लॉटरी के जरिए पात्र आवेदकों को आवास का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा अब तक 1340 बहुमंजिला आवासों का निर्माण लखोली, पेण्ड्री, मोहारा और रेवाडीह क्षेत्रों में पूरा कर लिया गया है, वहीं 590 आवास निर्माणाधीन हैं। योजना के तहत पात्र लोगों को केवल लागत मूल्य पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नगर निगम…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति करने वाले कंपनियों से समन्वय कर जिले में खाद की उपलब्धता एवं भंडारण हेतु लगातार कार्य किए जा रहे है। जिले में खरीफ वर्ष में धान फसल अब दाना भरने की अवस्था में पहुंच चुका है। किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए यूरिया, डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में राजनांदगांव रेक पॉइंट सहित रायपुर, तिल्दा एवं बालोद रेक पॉइंट से लगातार यूरिया एवं डीएपी खाद प्राप्त हो रहा…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी तथा जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स व सखी संचालन समिति की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि संपे्रक्षण गृह में बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड होना चाहिए। उन्होंने शासकीय बालक एवं बालिका संपे्रक्षण गृह में बच्चों की देखरेख एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पॉक्सो के केस को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता से निराकरण करने की जरूरत है। किशोर न्याय बोर्ड,…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर 2025 को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी 17 सितम्बर को है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओें का लाभ देने के लिए निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में मिशन जल रक्षा अंतर्गत जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज फसल विविधीकरण के संबंध में जिला स्तरीय एग्रीमीट कार्यशाला का आयोजन किया गया। फसल विविधीकरण कार्यशाला में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, बीज निगम, ग्राम पंचायतों सरपंच, औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील एवं समृद्ध किसान शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि रबी मौसम में कम पानी के उपयोग वाली फसलों का उत्पादन करेंगे, तो आने वाले समय में जल संकट की स्थिति से एक स्थायी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि…
राजनांदगांव। बजरंगपुर-नवागांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती की रात खूनी झड़प में एक युवक की जान चली गई। हमलावरों ने धारदार चाकू से हमला कर युवक राकेश धीमर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 7 आरोपी और 2 किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दो किशोरों को संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया गया है। थाना सिटी कोतवाली, ओपी चिखली, बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम…