Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का ईलाज प्राथमिकता से करने की जरूरत : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का ईलाज प्राथमिकता से करने की जरूरत : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर 2025 को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी 17 सितम्बर को है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओें का लाभ देने के लिए निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को चिकित्सा सेवाएं देंगे। नागरिकों में स्वास्थ एवं सेहतमंद रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक दिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट एण्ड सर्जरी, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑकोलाजी सहित एमडी मेडिसिन एवं सर्जरी से जुड़े चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी बीएमओ से कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करते हुए उनके ईलाज के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए सभी एसडीएम, बीएमओ, सीएमओ, जनपद सीईओ को आपस में समन्वय करते हुए गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। इन मरीजों के आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने मरीजों के पंजीयन, भोजन, पेयजल के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए लैब टेस्ट, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, इको के माध्यम से परीक्षण हेतु सुविधाओं के लिए कहा। शिविर में रनर्स सिस्टम एवं वाहन की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में लोगों को अधिक से अधिक से शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मरीज अपने साथ अपना आधार कार्ड भी लेकर आएंगे। आवश्यकता होने पर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित एक अलग से स्टॉल होना चाहिए। मरीजों को अपनी पुरानी बीमारियों के दस्तावेज एवं आधार कार्ड लेकर आने के लिए जानकारी प्रदान करने के लिए कहा। शिविर में वैलेंटियर्स की भी ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए व्हील चेयर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए हर विभाग अलग-अलग वालिंटियर्स की ड्यटी लगाएं। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, उप अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. पवन जेठानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश टंडन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी, डीपीएम संदीप ताम्रकार, उदयाचल से अशोक मोदी, आईएमए से डॉ. मिथलेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र गांधी, मोहन पारख सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.