
- कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, अवैध वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
- माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला : आस्था और सुरक्षा का संगम, 850 पुलिसकर्मी तैनात
- पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का शुभारंभ
- कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक
- गाजे-बाजे के साथ नगर में तिरंगा यात्रा, नागरिकों में भरा देशभक्ति का उत्साह
- अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां
Author: chhattisgarhmail
मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज जिला मुख्यालय के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कृषि विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की सफाई और दस्तावेज प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजापति सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग पहुंचीं और विभाग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। कार्यालय की प्रत्येक अलमारी की जांच करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यालय की नियमित सफाई करने और सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के पोस्टर…
राजनांदगांव। ग्राम सड़क चिरचारी स्थित चंडीगढ़ ढाबा में लोगों को अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को थाना बागनदी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अनु. अधीक्षक पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 सितंबर 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में थाना बागनदी पुलिस ने ग्राम सड़क चिरचारी में चंडीगढ़ ढाबा पर छापा…
राजनांदगांव। ग्राम मुरमुंदा में आयोजित दही-हांडी लूट कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। साथ ही, शराब के नशे में वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले दो चालकों पर भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गस्त-पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध गतिविधियों…
राजनांदगांव। अवैध सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को थाना बागनदी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टीए मोबाइल और नगदी रकम भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देशों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनु. अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब और जुआ-सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01.09.2025 को थाना बागनदी प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम सड़क चिरचारी बस स्टैंड के पास आरती होटल के आम जगह पर सट्टा खेलते आरोपी संतोष मंडावी…
राजनांदगांव। गणेश विसर्जन एवं झांकी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिखली पुलिस ने स्टेशनपारा रेल्वे ओवर ब्रिज के पास चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले बदमाश को दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 सितंबर 2025 को सूचना मिली कि स्टेशनपारा वार्ड नंबर 12 के पास एक व्यक्ति चाकू लहरा कर…
राजनांदगांव। गौ तस्करी के बड़े मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले ही इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल 4 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश तेज़ कर दी गई है। मामला 11 जुलाई 2025 का है, जब थाना सोमनी क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला में कुछ युवक एक अशोक लीलैंड ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना सोमनी पुलिस ने दबिश दी और ट्रक समेत तीन मोटर साइकिल, 23 जीवित एवं 11 मृत…
राजनांदगांव। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी चिखली द्वारा एक महिला को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के कब्जे से 6120 एमएल देशी मदिरा शराब (34 पौवा), कीमत 2720 रूपये तथा बिक्री की रकम 2040 रूपये जप्त की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई, जिसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। दिनांक 31 अगस्त 2025 को ग्राम…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के दिशा-निर्देश में जिले में असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बसंतपुर अंतर्गत निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से दो अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं। थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी बबला देवांगन पिता मकसूदन देवांगन, उम्र 45 वर्ष, निवासी-चौखड़ियापारा को अवैध रूप से देशी शराब विक्रय करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया…
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोरी में खुलेआम ताश पत्तों से जुआ खेल रहे चार लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 3410 रूपये नकद, एक ताश की गड्डी (52 पत्ती) और एक छोटा मेट जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशनए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई। चौकी प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम बोरी के नया पानी टंकी के पास बरगाही रोड पर छापेमारी की गई। पकड़े गये…
राजनांदगांव। गणेश उत्सव के चलते शहर भर में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों का पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पंडालों के आसपास किसी प्रकार की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो। पुलिस अधीक्षक ने पंडाल समितियों से समन्वय बनाए रखने तथा शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की।…