Close Menu
    What's Hot

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गाय का सफल सिजेरियन ऑपरेशन, बछड़े समेत बची जान
    छत्तीसगढ़

    गाय का सफल सिजेरियन ऑपरेशन, बछड़े समेत बची जान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला पशु चिकित्सालय की तत्परता और समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर मिला उपचार जीवनदायी हो सकता है। शहर के लालबाग कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था के सामने बीती रात से प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक घुमंतू गाय की जान पशु चिकित्सकों ने बचा ली। गाय के साथ उसका नवजात बछड़ा भी पूरी तरह सुरक्षित है।
    जानकारी के अनुसार, गाय रातभर प्रसव का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। अत्यधिक कमजोरी के चलते वह बैठ गई और आगे कोई प्रयास नहीं कर पा रही थी। सुबह संस्था की एक दीदी ने स्थिति को गंभीर समझते हुए जिला पशु चिकित्सालय से संपर्क किया।
    सूचना मिलते ही पशु चिकित्सालय से डॉ. तरुण रामटेके अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में उन्होंने पाया कि गाय को गर्भाशय में मरोड़ है, जिसके कारण सामान्य प्रसव असंभव हो गया था। ऐसे में तत्काल निर्णय लेते हुए डॉ. रामटेके ने गाय का सिजेरियन ऑपरेशन करने का फैसला लिया।
    यह ऑपरेशन बेहद जटिल था, लेकिन डॉक्टर की कुशलता और टीमवर्क के दम पर पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान डॉ. तरुण रामटेके के साथ बलराज सिंह चौहान, हर्ष ठाकुर, पीयूष कश्यप और इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयासों से गाय और उसके बछड़े दोनों को जीवनदान मिल सका।
    संस्था के सदस्यों ने पशुपालन विभाग की त्वरित सेवा और कर्मनिष्ठा की खुले दिल से प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. रामटेके ने कहा कि, पशु भी हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं, समय पर इलाज से उनकी जान बचाई जा सकती है।
    पशु चिकित्सा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पशु को प्रसव में कठिनाई हो रही हो तो तत्काल जिला पशु चिकित्सालय से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित उपचार दिया जा सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.