Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सृष्टि कॉलोनी में अवैध निर्माण पर फूटा आक्रोश, नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    सृष्टि कॉलोनी में अवैध निर्माण पर फूटा आक्रोश, नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर अवैध कब्जे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी की सार्वजनिक भूमि, गार्डन, प्ले ग्राउंड और सड़क पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे न केवल नागरिकों को असुविधा हो रही है, बल्कि आने-जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    कॉलोनीवासियों ने बताया कि जहां पहले कॉलोनी की मुख्य सड़क से दो वाहन आसानी से निकल जाया करते थे, अब वहां एक वाहन भी मुश्किल से गुजर पा रहा है। कई स्थानों पर पेड़ लगाकर उनकी आड़ में बाउंड्री वॉल खड़ी की जा रही है और सरकारी जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा जमाया जा रहा है।

    स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि स्कूल जाने वाले बच्चों की बसों का आना-जाना भी प्रभावित हो गया है। नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर नगर निगम आयुक्त, महापौर और वार्ड पार्षद को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

    70 से अधिक नागरिकों ने किया प्रदर्शन

    अवैध कब्जे के साथ ही कॉलोनी की सामूहिक बोरिंग के निजी उपयोग को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। कॉलोनी के लगभग 70 से अधिक नागरिक सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने बताया कि उन्होंने पहले शांति से बात कर समस्या को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन संबंधित लोगों का रवैया टालमटोल और असहयोगपूर्ण रहा।

    स्थिति “चोरी ऊपर से सीना जोरी” जैसी हो गई, जिससे कॉलोनीवासियों का धैर्य जवाब दे गया। मौके पर वार्ड पार्षद भी मौजूद रहीं और उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

    यह हैं कॉलोनीवासियों की प्रमुख मांगें:

    कॉलोनी की सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाए।

    गार्डन, प्ले ग्राउंड और सड़क जैसी सुविधाएं सुरक्षित रखी जाएं।

    सामूहिक बोरिंग का दुरुपयोग रोका जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

    भविष्य में ऐसे अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाए।

    प्रशासन से कार्रवाई की आस

    कॉलोनीवासियों ने स्पष्ट किया है कि यदि नगर निगम जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे। उनका कहना है कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनकी सुविधाओं और अधिकारों का प्रश्न है।

    अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और नागरिकों की नाराजगी को शांत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.