राजनांदगांव। शहर में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना लालबाग क्षेत्र स्थित अटल आवास पेंड्री में बाहर से आए मुसाफिरों, फेरीवालों, अवैध अप्रवासी भारतीयों और अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने एक सघन तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान थाना लालबाग प्रभारी राजेश साहू, ओपी तुमड़ीबोड़ प्रभारी दिलीप पटेल और पुलिस लाइन निरीक्षक अरुण नामदेव समेत 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।
टीम ने अटल आवास परिसर में पहुंचकर 60 से ज्यादा मकानों की जांच की। घरों में रहने वाले मकान मालिक, किरायेदार और बाहरी मुसाफिरों से पूछताछ की गई। इस दौरान संदिग्धों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की जांच कर उनकी पहचान की पुष्टि की गई।
अभियान का उद्देश्य चोरी, लूट, झपटमारी, चाकूबाजी और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम था। इसी क्रम में पुलिस ने गुंडा, निगरानी बदमाश और उपद्रवी तत्वों की भी तलाशी ली।
नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
