
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारत सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने जिले की गर्भवती और शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान और शिशुवती माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने और अपने शिशु के स्वास्थ्य पर बेहतर ध्यान दे सकें। जिले में योजना के दो वर्षों में लगभग 12,100 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। योजना के तहत प्रथम जीवित संतान के लिए पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण एवं आवश्यक टीकाकरण पूरा होने पर…
छुरिया। ग्रामीण अंचल की मिट्टी में खेल का जोश और नन्हें कदमों की चमक से भंडारपुर दो दिनों तक उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद और ग्राम के सरपंच श्रीमती सीमा चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हें खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की आँखों में चमक, चेहरे…
मानपुर। नवागांव औंधी में 152.97 लाख रुपए की लागत से बने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की स्थिति गंभीर रूप से चिंताजनक है। भवन में दरारें पड़ गई हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और छत से पानी का सीपेज हो रहा है। इस वजह से छात्राओं की सुरक्षा पर ग्रामवासी और अभिभावक सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दूरस्थ अंचल में छात्रावास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। निर्माण एजेंसी के भ्रष्टाचार का परिणाम यह है कि नए बने भवन में ही कई कमियाँ दिख रही हैं। पहले यह छात्रावास उधारी के पुराने भवन…
खैरागढ़। संसद सत्र में गुरुवार को खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की जोरदार मांग उठी। राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे ने इसे लेकर संसद में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश और विश्व की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसे उचित मान-सम्मान मिलना चाहिए। सांसद पांडे ने बताया कि खैरागढ़ स्थित यह विश्वविद्यालय शास्त्रीय संगीत को समर्पित एशिया का पहला विश्वविद्यालय है। यहाँ कथक, भरतनाट्यम, लोक संगीत समेत अनेक विधाओं की शिक्षा दी जाती है और विदेशों से भी छात्र-छात्राएँ अध्ययन के लिए आते हैं।…
राजनांदगांव। विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया में आई गंभीर तकनीकी बाधाओं के चलते शासकीय शिवनाथ साइंस महाविद्यालय एवं कमला देवी राठी कन्या महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं। मध्य सेमेस्टर में महाविद्यालय बदलने वाले इन विद्यार्थियों के नाम अभी भी विश्वविद्यालय पोर्टल पर उनके पुराने महाविद्यालय के साथ दर्ज हैं, जिसके चलते नया महाविद्यालय उन्हें परीक्षा फॉर्म भराने में सक्षम नहीं हो पा रहा है। स्थिति छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर सीधा असर डाल रही है। समस्या को गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को कुलपति, उच्च शिक्षा…
राजनांदगांव। शुक्रवार का दिन खेल जगत के लिये खास रहा, क्योंकि लंबे समय से प्रतीक्षित राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ परिवर्तन को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि शहर के जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसने पूरे खेल जगत में उत्साह का संचार किया है। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयास, मुख्यमंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव, सांसद संतोष पांडे तथा महापौर मधुसूदन यादव के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण स्वीकृति संभव हो पाई है। अब उम्मीद है कि बहुत…
राजनांदगांव। डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार गिरावट, मुद्रास्फीति और अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने कहा है कि गलत आर्थिक नीतियों और वित्तीय कुप्रबंध के कारण ही रुपया तेजी से कमजोर हो रहा है, यह सरकार हर मोर्चे पर असफल हो चुकी है, अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया लगातार टूट रहा है, चालू वर्ष 2025 में ही 5.26 प्रतिशत की गिरावट आ चुका है। 1 जनवरी को 85.70 था, अब 90 के आसपास है। अवमूल्यन के मामले में एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 31 दिसंबर तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कुष्ठ की शुरुआती पहचान कर रोग के प्रसार को रोकना और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है। सीएमएचओ डॉ. विजय खोब्रागढ़े के मार्गदर्शन में सभी विकासखण्डों में अभियान संचालित हो रहा है। कुष्ठ नोडल अधिकारी डॉ. एसआर कोवाची ने बताया कि मितानिन एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ का प्रारंभिक उपचार ही इसके नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है, इसलिए…
मोहला। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएँ—शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन और आर्थिक सहायता—अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पंजीयन के साथ नवीनीकरण भी अनिवार्य है, लेकिन जिले में नवीनीकरण की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर श्रमिकों को जागरूक किया जाए तथा नवीनीकरण कार्य में तेजी लाई जाए। टीकाकरण के अभाव में मातृत्व वंदना योजना प्रभावित—स्वास्थ्य विभाग को निर्देश प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अनेक हितग्राही…
मोहला। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी इस बार पूरी तरह सुचारू चल रही है। जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारी मजबूत कर ली थी, जिसका असर अब उपार्जन केन्द्रों पर साफ दिख रहा है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए 27ों केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। एग्रीस्टेक पोर्टल पर कृषकों के छूटे हुए खसरे जोड़े जा रहे हैं, ताकि वे अपने सही रकबे के अनुरूप धान बेच सकें। रकबे या फसल प्रविष्टि में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य विभाग के भौतिक सत्यापन ऐप के जरिए अधिकारी मौके पर जांच कर…