Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। बांधाबाजार क्षेत्र के जोशीलमती प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शंभू दयाल नायक एवं माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका पुष्पा कुंजाम मैम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल केंद्र जोशीलमती के सभी शिक्षकों ने एक भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षक समुदाय के प्रति गहरी श्रद्धा और आदर प्रकट करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा से हुई। वहीं, बेलरगोंदी संकुल के शिक्षक नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शिक्षकों के सामूहिक…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने आज एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन दिया। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष डॉ. किरण गायकवाड़ और सलाहकार राकेश कुर्रे ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद शमसुल आलम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को सशक्त समर्थन दिया। आलम ने अपने संबोधन में कहा, यह सरकार बहरी सरकार है। एनएचएम कर्मचारी 2005 से मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन 20 साल बाद भी उन्हें वह सम्मान और अधिकार नहीं मिला, जो नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलते हैं।…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी दूरदर्शी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग…

Read More

रायपुर। अपनी आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वापस रायपुर लौटे हैं। श्री साय के वापस लौटने पर आज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री श्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक लगभग…

Read More

राजनांदगांव। चोरी, लूट, चाकूबाजी और नशीली वस्तुओं की तस्करी पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत 16 खोली, शिव नगर, शंकरपुर, शांति नगर और मोतीपुर क्षेत्रों के मकानों की जांच की। पुलिस ने वहां रहने वाले मकान मालिकों, किरायेदारों व बाहर से आए मुसाफिरों की भी सघन…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक गर्ग ने अपराधों पर नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पशु तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखने और इस संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में निर्देशित किया गया…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में खरीफ वर्ष में उर्वरकों की आवक तथा समिति एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों को नियमित रूप से रासायनिक उर्वरकों के भंडारण व वितरण के लिए लगातार निरीक्षण एवं स्टाक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा जिले के 7 निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसर में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें राजनांदगांव विकासखंड के दादाजी एग्री क्लिीनिक गंज मंडी राजनांदगांव के परिसर में जांच की गई। जांच में पाया गया कि विक्रेता बिना…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस यूनिट के मरम्मत कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कर पुनः संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस यूनिट के माध्यम से किसानों को लाभ होगा तथा सब्जियों की विभिन्न वैरायटी के सीडलिंग पौधे (थरहा) किफायती दर पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट अंतर्गत जर्मिनेशन चैम्बर एवं हार्डनिंग चैम्बर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जर्मिनेशन चैम्बर ठीक हो गया है तथा हार्डनिंग चैम्बर का सुधार…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में नवनिर्मित सीटी स्कैन मशीन एवं रेडियोडायग्नोसिस कक्ष का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्टॉफ के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में जनसामान्य की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए लगाए जा रहे नए सीटी स्कैन मशीन का कार्य सितम्बर माह के पहले सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हों सीटी स्कैन मशीन का अवलोकन किया तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के भूमिपूजन, शासकीय मेडिकल कालेज परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी…

Read More

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। जिले में 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक शिशु संरक्षण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष के 89158 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। 6 माह से 5 वर्ष तक के 94403 बच्चों को आयरन सिरप 1 एमएल सप्ताह में 2 बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के निगरानी में पिलायी जाएगी। मितानिनों द्वारा टीकाकृत किए जाने वाले बच्चे तथा टीकाकरण के छूटे बच्चों को खोजकर अभियान के दौरान टीकाकरण…

Read More