राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम जंगलपुर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा अभिभावकों को स्थानीय उपलब्ध पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह सेक्टर शीतला माता के आंगनबाड़ी केंद्र बलदेव बाग क्रमांक 1 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन, स्वस्थ शिशु और माता का सम्मान किया गया। साथ ही हितग्राहीयों को विभागीय योजनाएं सुकन्या समृद्धि, सक्षम योजना, प्रधानमंत्री मातृव वंदन योजना, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, घरेलू हिंसा कानून, पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी, उचित खान पान गर्भावस्था देखभाल, मिलेट्स तिरंगा भोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती, शिशुवती माता, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आरोग्य समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
