Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बीएलए की नियुक्ति के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
    छत्तीसगढ़

    बीएलए की नियुक्ति के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के लिए जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से कराया जाएगा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संक्षिप्त जानकारी दी गई। जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन 69 मतदान केन्द्रों हेतु प्रस्ताव दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त सहमति अनुसार नवीन मतदान केन्द्रों में भी बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) नियुक्त की जाएगी। बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) की नियुक्ति हेतु प्रावधान एवं नियुक्ति संबंधी निर्धारित फार्म तथा बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) के दायित्वों की संक्षिप्त जानकारी दी गई।
    बैठक में बताया गया कि जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है, इस तरह जिले में कुल 1075 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 270 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 23 है, इस तरह कुल 293 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 20 है, इस तरह कुल 243 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 20 है, इस तरह कुल 272 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 6 है, इस तरह कुल 267 मतदान केन्द्र है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी से जिले अंतर्गत आने वाले 4 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु बीएलए 2 फार्म में बीएलए नियुक्त कर नियुक्ति पत्र एवं विधानसभावार प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बीएलए की सूची पूर्ण कर जमा करने के लिए आग्रह किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित चौहान, भारतीय जनता पार्टी के अरूण कुमार शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमलजीत पिन्टु सहित अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.