
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
मोहला। थाना खड़गॉव अंतर्गत दोरबा निवासी नरेन्द्र मंडावी (उम्र 41) को मॉ दुर्गा माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अभिमन्यू कुमार ने 27 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नरेन्द्र मंडावी ने दिनांक 26 सितंबर को धर्म हिंसा से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में मॉ दुर्गा माता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह घटना मोहला मानपुर अं0चौकी के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग अधिकारियों की नजर में आई। पुलिस अधीक्षक श्री वॉय.पी. सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ताजेश्वर दीवान…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएँ भी दीं। मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक श्री राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच पर पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जैन समाज की पारंपरिक पगड़ी और गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ और व्यवसायी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया था। रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़…
राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर में साफ-सफाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता दीदियां जनजागरूकता अभियान चला रही हैं। वे शहरवासियों को समझा रही हैं कि हरा डस्टबिन गीला कचरा और नीला डस्टबिन सुखा कचरा रखने की आदत डालनी होगी। इससे न केवल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान संभव होगा, बल्कि कचरे से संपदा यानी ‘वेस्ट से वेल्थ’ की ओर भी कदम बढ़ेगा, जिससे निगम की आय में वृद्धि होगी। रजत जयंती महोत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत महापौर श्री मधुसूदन यादव…
राजनांदगांव। रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को निजी व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान करने हेतु लोक कल्याण मेला का आयोजन नगर निगम टॉउन हाल में किया गया। इस कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरण और बैंक से संबंधित प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिले के लीड बैंक मेनेजर श्री मुनीस शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण देने की प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का सीधा प्रसारण रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को आत्मसात करते हुए स्वदेशी अपनाने का संकल्प पत्र भी भरा। भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बातें ध्यानपूर्वक…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली में वर्ष 1990 से संकलित पुराने और नष्टीकरण योग्य रिकॉर्ड, रजिस्टर, फाइलें, अपराध डायरी, मर्ग, गुम इंसान, आगजनी व गुम मवेशी से संबंधित डायरियों का पुलिस लाइन स्थित खुले स्थान पर विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई को नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक की उपस्थिति में अंजाम दिया गया। यह कदम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैषाली जैन के मार्गदर्शन में उठाया गया। जिले के थानों में सालों से रखे जा रहे अनुपयोगी रिकॉर्डों की सूची बनाकर उन्हें नष्ट करने के आदेश दिए गए…
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर शिवनाथ वाटिका में आयोजित संस्कारधानी गरबा उत्सव सीजन-9 के पांचवें दिन शुक्रवार को गरबा की धूम रही। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका अनुराधा पोद्दार और सोना अग्रवाल ने निभाई। विजेताओं में बेस्ट गरबा मेल का खिताब आरूष तिवारी को और बेस्ट गरबा फीमेल का खिताब सिमरत टोटवानी को मिला। बेस्ट ड्रेसअप मेल रोशन सेन और बेस्ट ड्रेसअप फीमेल आरती राजपूत रहीं। बच्चों की श्रेणी में बेस्ट गरबा किड कृति…