राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावमय स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की और पुष्प भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे परिसर में स्वागत की तैयारियां भव्य एवं गरिमामय वातावरण में की गई। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सख्त और सुव्यवस्थित प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था रही। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
