राजनांदगांव। जिले में किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजसेवी कुशल सिंह राजपूत ने निर्दोष किसानों को झूठे आरोपों में फंसाने के विरोध में कोतवाली थाने का घेराव किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। जमानत मिलने के बाद भी किसानों ने सवाल उठाया है कि क्या पुलिस बिना जांच के एफआईआर दर्ज करने की प्रथा जारी रखेगी, जबकि धोखेबाज के खिलाफ सालभर से शिकायतें लंबित हैं।
बता दें कि घटना 3 नवंबर को तब घटी जब अर्पित देवांगन नामक व्यक्ति ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन के नाम पर भुवन कंवर, खिलेश्वर कंवर, दिनेश साहू और नरेंद्र साहू समेत कई किसानों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाया। पहले तो किसानों को लोन का लालच दिया गया और फिर उन्हें ही झूठे आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कर अपराध पंजीकृत करा दिया।
इसके बाद आरोपी ने पुलिस से मिली भगत कर किसानों को ही झूठे केस में फंसा दिया, लेकिन अब जमानत पर छूट किसानों ने इस पूरे मामले का विरोध शुरू कर दिया है। किसानों ने पुलिस की जांच को चुनौती दी है और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस बीच समाजसेवी कुशल सिंह राजपूत को किसानों के परिवार ने मदद के लिए संपर्क किया। राजपूत ने तत्काल थाने पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी से फोन पर बात करने पर एफआईआर का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक स्पष्ट कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर के समाजसेवी राजपूत ने कोतवाली थाने का घेराव भी किया।

ताज़ा ख़बर :
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
