राजनांदगांव। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उदयाचल मल्टीस्पेशयलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उदयाचल संस्था के पदाधिकारी अशोक मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उदयाचल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि उदयाचल संस्था द्वारा उदयाचल चिकित्सालय में धर्मार्थ दर पर नेत्र विभाग में 300, फिजियोथेरेपी में 60 से 80, दंत विभाग में 30, स्क्रीन एवं होम्योपैथी विभाग सहित प्रतिदिन लगभग 400 ओपीडी होती है। संस्था द्वारा 3000 कुपोषित बच्चे एवं 2400 गर्भवती महिलाओं को छुईखदान, गंडई, सिंघोला में अतिरिक्त पोषण आहार देकर सुपोषित किया गया। कोविड-19 संक्रमण के समय कोविड आईसोलेशन सेंटर और वेक्सिनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। एक युद्ध टीबी के विरूद्ध मिशन में लगभग 1000 टीबी साधकों को अतिरिक्त आहार देकर सुपोषित किया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क आपरेशन किया जाता है, जिसमें मरीज और सहयोगी के रूकने, भोजन, दवाई, चश्मा तथा डिस्चार्ज के समय एक चादर, थाली, ग्लास भेंट किया जाता है। संस्था में 9 लाख 17 हजार 62 से अधिक मरीजों का नेत्र जांच की गई है। इसी तरह 90 हजार 132 मरीजों का आपरेशन किया गया है। फिजियोथैरिपी के 2 लाख 12 हजार 599, डेंटल के 23 हजार 441 तथा होम्योपैथिक के 39 हजार 242 मरीजों का ईलाज किया गया है। इसके साथ ही समय-समय पर नेत्र शिविर लगाकर मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाता है।

ताज़ा ख़बर :
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
