Close Menu
    What's Hot

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
    • पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
    • मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सोसाइटियों में कामकाज ठप
    छत्तीसगढ़

    समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सोसाइटियों में कामकाज ठप

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के संयुक्त आह्वान पर शुरू हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल के पहले ही दिन प्रदेश की सभी सहकारी सोसाइटियों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। किसानों की धान खरीदी प्रक्रिया और समितियों से जुड़ा दैनिक कार्य प्रभावित हो गया है।
    दुर्ग संभाग के सातों जिलों से समिति कर्मचारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और धान खरीदी प्रभारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना स्थल पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
    अनिश्चितकालीन आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास, छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ के उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, संघ के संरक्षक संतोष साहू, कोषाध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर साहू, संरक्षक विमल वर्मा, संयुक्त सचिव यशवंत वर्मा, रोहित दर्शन, कबीरधाम के संरक्षक जितेंद्र चंद्राकर, किशन देवांगन, घनश्याम चंद्रवंशी, बेमेतरा के जगमोहन साहू सहित सातों जिलों के जिला अध्यक्षों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
    वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन लगातार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
    धरना स्थल पर भारी संख्या में समिति कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे। कर्मचारियों के अनुसार, जब तक शासन ठोस निर्णय नहीं लेता, सोसाइटियों में किसी प्रकार का कामकाज नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.