Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने 28 अक्टूबर को ग्राम खुटेरी चौक के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मंगलू निषाद पिता स्व. कोमल निषाद, (38 वर्ष), निवासी ग्राम मनकी, थाना…

Read More

राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने डरा-धमकाकर कीमती मोबाइल फोन लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस वैष्णाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग की टीम को यह सफलता मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी शुभम कुमार साहू (20 वर्ष), निवासी-ग्राम बनभेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर…

Read More

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के दौरान ग्राम कल्लूबंजारी में शराब पीकर वाद-विवाद करने वाले चार युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना छुरिया पुलिस ने लोकशांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर इन सभी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्लूबंजारी में दीपावली के समय कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस घटना की शिकायत ग्रामीणों ने थाना छुरिया में की थी। उसी विवाद को लेकर 29 अक्टूबर को पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों में…

Read More

राजनांदगांव। जिला पशु चिकित्सालय की तत्परता और चिकित्सकों की कुशलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर किया गया उपचार जीवनदायी साबित हो सकता है। अस्पताल की टीम ने प्योमेट्रा (गर्भाशय में संक्रमण) से पीड़ित छह वर्षीय मादा श्वान का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, श्वान को पिछले तीन माह से प्राइवेट पार्ट से मवाद (पस) का डिस्चार्ज हो रहा था। निजी उपचार के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में जब संक्रमण बढ़ने लगाए तो पेट मालिक की सहमति से जिला पशु चिकित्सालय की टीम ने तत्काल ओवरीओहिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी का…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस ने विजिबल पुलिसिंग के तहत् 28-29 अक्टूबर 2025 की रात दल-बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर असामाजिक तत्वों और गुण्डा-बदमाशों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान शराब कोचियों, नशेडियों और स्थाई-गिरफ्तारी वारंटियों की भी जांच की गई। एसपी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक एम्ब्रोस कुजुर और चार राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीम बनाकर लगभग 100 जवानों ने लखोली, सोलहखोली, गौरीनगर, चिखली, शंकरपुर, रामनगर सहित शहर…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देश पर की गई। घटना के अनुसार, प्रार्थी ने 26 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नेवी ब्लू रंग की इलेक्ट्रानिक टू-व्हीलर स्कूटी (क्रमांक सीजी 08-एएक्स 6708) सुबह लगभग 7.30 बजे शीतला मंदिर के पास खड़ी थी। जब वह लौटकर आया तो स्कूटी गायब थी। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 516/2025,…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने शराब कोचियो के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने कमलेश नेताम पिता स्व. रतन लाल नेताम, निवासी ढीमरपारा, राजनांदगांव को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 3,200 रुपये) और 220 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज…

Read More

राजनांदगांव। 28 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फौव्वारा चौक, गुड़ाखू लाईन, गंज चौक और तिरंगा चौक सहित प्रमुख मार्गों का दौरा किया। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए। उन्हें माल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने, वाहनों…

Read More

राजनांदगांव। सिंधी समाज द्वारा अमित बघेल द्वारा रायपुर में सिंधी समाज पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एफआईआर करने की मांग को लेकर सिंधी समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सिंधी समाज के अर्जुन दास पंजवानी, ब्रह्मानंद बजाज, अर्जुनदास पंजवानी एवं रूपचंद भीमनानी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि अमित बघेल (अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) द्वारा एक मीडिया बयान में सिंधी समाज के पूज्यनीय इष्टदेव संत झूलेलाल के विरुद्ध आप्पतिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए सिंधी पाकिस्तानी शब्दों का उपयोग किया गया, जबकि सिंधी समाज अविभाजित भारत का…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 हेतु जारी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण का कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक, गणना अवधि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण व पुनर्व्यवस्था 4 दिसम्बर 2025 को, नियंत्रण तालिका का अद्यतन…

Read More