Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अग्रवाल समाज ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनकी अनुपस्थिति में एएसपी राहुल देव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। समाज ने ज्ञापन के माध्यम से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि बघेल द्वारा दिए गए बयान में भगवान अग्रसेन जी, पं. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल जी के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए हैं। यह वक्तव्य न केवल अग्रवाल समाज बल्कि अन्य समाजों की…

Read More

खैरागढ़। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के प्रयासों से देवारीभाठ सहित जिले में 26 नवीन सहकारी सोसायटी खोले जाने की घोषणा हुई है। देवारीभाठ में सोसायटी के खुलने से देवारीभाठ, भरदा कला और धनेली के किसानों को अब कृषि कार्यों में आवश्यक सामग्री एवं सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। किसानों ने जताया आभार, कहा भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार देवारीभाठ ग्राम पंचायत के सरपंच जागेश्वर वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से भेंट की और नवीन सोसायटी स्वीकृत करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस…

Read More

मोहला। ग्राम रानाटोला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नन्हे मानव की कहानी आज पूरे क्षेत्र में एक प्रेरणा बन गई है। एक समय था जब मानव अपनी कमजोरी और कुपोषण से जूझ रहा था, लेकिन आंगनबाड़ी के सहयोग से वह अब स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहा है। मानव का जन्म 23 अप्रैल 2023 को हुआ था। 8 अक्टूबर 2024 को आंगनबाड़ी केंद्र में उसकी जांच की गई, तो उसकी लंबाई के हिसाब से वजन बहुत कम था, महज 6.6 किलोग्राम। शरीर कमजोर था, और खेलकूद में भी कोई रुचि नहीं थी। उसकी मां, नम्रता बाई, अपने बेटे की स्थिति से…

Read More

मोहला। चिल्हाटी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से छेड़छानी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 19 अक्टूबर 2025 की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी और आरोपी युवक दीपक चंद्रवंशी ने जबरन उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी की। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के परिवार के सदस्य दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार गए थे, और वह अपने घर में अकेली थी। आरोपियों में से दीपक चंद्रवंशी, जो पीड़िता के घर के पास ही रहता है, ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। जब दीपक चंद्रवंशी के मोबाइल…

Read More

राजनांदगांव। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गस्त और छापामार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, एएसपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 6 बजे से शुरू हुई। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चौकी चिखली और तुमडीबोड़ के निचली बस्ती क्षेत्रों में 10 टीमों को तैनात किया गया। इन टीमों ने संवेदनशील इलाकों में गस्त करते हुए गुंडागर्दी और सामाजिक शरारती तत्वों पर नियंत्रण के लिए विभिन्न…

Read More

राजनांदगांव। द्रोपदी साहू की मौत के मामले में परिजनों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। परिजनों का आरोप है कि शुक्ला मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई गंभीर लापरवाही के कारण द्रोपदी साहू की मृत्यु हो गई। पति पीलू राम साहू ने बताया कि एक माह पूर्व CMHO ने लिखित रूप में सात दिवस के भीतर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। द्रोपदी साहू के पुत्र युवराज साहू ने कहा, “मेरी मां की…

Read More

राजनांदगांव। छठ पर्व के अंतिम दिन महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह मोती तालाब पहुंचे और छठ व्रत रख रहे महिलाओं एवं पुरुषों को पर्व की बधाई दी। महापौर ने अपने परिवार के साथ उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित कर शहर की खुशहाली और सभी परिवारों की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महापौर यादव ने कहा कि छठ पर्व संतान की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा, इस महापर्व को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग और उल्लास के साथ मनाने की आप सभी से अपील करता हूं। महापौर ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में घुमंतू मवेशियों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को निगम की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और शिकायत प्राप्त स्थानों पर अभियान चलाते हुए 18 मवेशियों को पकड़कर रेवाड़ीह कांजी हाउस में रखा। यहां उन्हें मंडी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पशु मालिकों की सजगता से ही इस…

Read More

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन और अभिनव प्रयासों के लिए जिले को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्क्रीन फैसिलिटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट जिला के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासक संजय कुर्रे, सीईओ जनपद मोहला प्रांजल प्रजापति, सहयोगी अधिकारी संजय देवांगन, कुबेर चोरिया, गोविंद भारद्वाज और योगेश कुमार उपस्थित रहे। यह सम्मान जिले में जनजातीय…

Read More

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसी सिलसिले में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना था। प्रत्येक मतदान केंद्र में लगभग 1,000 मतदाता होते हैं। प्रत्येक मतदान…

Read More