राजनांदगांव। मानव मंदिर चौक में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद यादव समाज में नाराजगी तेज हो गई है। घटना से आक्रोशित समाजजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूदेव हरीश यादव ने कहा कि शहर में हुई चाकूबाजी की घटना बेहद गंभीर है। इससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि शहर में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुईए तो समाज चरणबद्ध आंदोलन की ओर बढ़ने को मजबूर होगा।
ज्ञापन सौंपने महेश यादव, दुर्गेश यादव, अमन यादव, कैलाश, विद्या यादव, फगुवा, बीआर यादव, बिजेंद्र, कल्पेश, अनिमेष, लक्ष्मी नारायण, लव यादव, विक्रांत, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
