Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के कारण किसानों को उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। किसान उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भेंड़ीकला के किसान संतोष देवांगन धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 42 क्विंटल धान बिक्री करने पहुंचे थे। किसान संतोष ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर नगर पंचायत में दो तालाबों तथा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 4 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है। सूडा द्वारा लालबहादुर नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में आईटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने 26 नवंबर 2025 को थाना बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे विभिन्न अभिलेख जैसे व्हीसीएनबी, रोजनामचा, अन्य रजिस्टर, लंबित अपराध, मालखाना और सीसीटीएनएस कक्ष का विस्तृत अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सुश्री शर्मा ने थाना परिसर की साफ सफाई, जवानों की वेशभूषा, सशस्त्रागार और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। थाने में जप्त वाहनों के समय पर निराकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में उपस्थित फरियादियों से सीधे…

Read More

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर लिया है। दोनों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर 14 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना (25 वर्ष) और उसकी पत्नी 6 लाख की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले (25 वर्ष) ने सरेंडर किया। यह दंपति प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के माड़ डिवीजन बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन से जुड़े थे और टाण्डा-मलाजखंड क्षेत्र में सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों व वारदातों…

Read More

मोहला। क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। मोहला के वार्ड नंबर 9 में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच का आज विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए नम्रता सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में भी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और आमजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस रंगमंच के…

Read More

डोंगरगढ़। क्षेत्र के किसानों को हो रही लगातार परेशानियों को लेकर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, पावती वितरण में लापरवाही, फसल पंजीयन में देरी और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की अनदेखी किसानों को गंभीर संकट की ओर धकेल रही है। विधायक बघेल ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद धान खरीदी के बाद किसानों को पावती (रसीद) नहीं दी जा रही है। इससे किसान अपनी फसल बिक्री का आधिकारिक प्रमाण नहीं पा रहे, जिसके कारण उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शमसूल आलम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। शमसूल आलम ने बताया कि दो से तीन माह पूर्व दीक्षित मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने योजनांतर्गत निःशुल्क इलाज के बावजूद लगभग 12,400 रुपए वसूले थे। सूचना…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. साहू ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण 25 वर्षीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग, नेतृत्व और जनजातीय समाज के लिए किए गए आंदोलनों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जनजातीय समुदाय की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव (छग) में गृहविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला विषय सिलाई मशीनों के प्रकार, कार्य, समस्या और समाधान पर आयोजन किया गया। प्राचार्य ने इस प्रकार की तकनीकी एवं कौशल विकास आधारित गतिविधियों को छात्राओं के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव ने कार्यशाला के उद्देश्य, भविष्य में महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योगों और घरेलू उद्यमों में सिलाई-कढ़ाई से संबंधित तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए छात्राओं…

Read More

राजनांदगांव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर के 123 बूथ के अध्यक्षों एवं बीएलए-2 और पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव और जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में पार्षद शैंकी बग्गा ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि यह अभियान चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर चलाया जाने वाला महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कार्य है। उन्होंने बताया कि बिहार में इसी प्रक्रिया से वोटर लिस्ट में पारदर्शिता आई और…

Read More