Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चौथे आरोपी साजिद पिता कादर शेख (30 वर्ष) को चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह गिरफ्तारी 22 अक्टूबर को मानपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद हुई। दुर्घटना में 108 एम्ब्युलेंस चालक और अन्य आरोपियों के कब्जे से नशीली दवाई नाइट्रो-10 टेबलेट की खेप बरामद हुई थी। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में स्थित लक्कड़ कोट मदिना…

Read More

मोहला। मोहला-मानपुर जिले के बीहड़ वनांचल में पिछले डेढ़ दशक से दूसरों की जिंदगी बचाने की ड्यूटी निभा रहे 108 एम्ब्युलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) घनश्याम साहू ने अंततः अपनी ही जिंदगी की जंग हार दी। 22 अक्टूबर को मानपुर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद वे रायपुर के एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। 26 अक्टूबर की अलसुबह 5 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत्यु की पुष्टि करते हुए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. गिरीश खोब्रागढ़े ने बताया कि…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 2 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव में शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गीतों से महफिल सजेगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज स्टेट हाई स्कूल मैदान में राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के संबंध में अच्छी प्रदर्शनी लगाने कहा। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, एन्ट्री गेट एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने राज्योत्सव आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल…

Read More

छुरिया। छुरिया विकासखंड के ग्राम जयसिंगटोला में दीपावली के अवसर पर सोहना बादर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। इस मौके पर जिले के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती हेमिन विष्णु साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने दीपावली के पर्व की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में माओवाद की समाप्ति अब वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है। “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी जनोन्मुख पहल ने बस्तर में शांति और विश्वास की नई बयार बहा दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जो प्रदेश में चल रही “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” तथा “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद की झूठी और भ्रामक विचारधारा से भटके युवा अब समझने लगे…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर देता है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़ है, जो गंभीर…

Read More

रायपुर। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ और भारतीय नस्ल के श्वानों की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे पूरे प्रदेश के लिए सम्मान बताया। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के शांति नगर में ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे नवाचारी, प्रेरणादायी और जनहितकारी…

Read More

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की बैठक ली। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, समस्त तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए धान खरीदी केन्द्रों की सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में…

Read More