Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता को अभिव्यक्त करते हुए 12 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत-जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है। यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लगातार पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कृषकों एवं पशुपालकों को पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं का टीकाकरण एवं बधियाकरण किया गया। बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई। पशु चिकित्सा शिविर में वत्स्पालन, टीकाकरण,…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे गुरूद्वारा चौक राजनांदगांव पहुंचेंगे और एकता मार्च समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव पहुंचकर डामरीकरण भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.20 बजे स्पीकर हाऊस…

Read More

डोंगरगढ़। भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर) विशेष महाअभियान के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन स्टेशन रोड स्थित गुजराती भवन में किया गया। कार्यशाला में एसआईआर के मुख्य प्रशिक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत द्विवेदी, जिला मंत्री जैनकुमार मेश्राम, शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना और ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया…

Read More

खैरागढ़। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2025) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ शहर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, दिनेश वर्मा, बूथ संयोजक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से…

Read More

अंबागढ़ चौकी। शासकीय पोस्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के सपने की कीमत नारकीय जीवन जीकर चुकानी पड़ रही है। 50 छात्रों वाला यह छात्रावास बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जर्जर हालत में है। पढ़ाई से पहले छात्रों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में संघर्ष करना पड़ता है। सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। ब्लॉक मुख्यालय स्थित इस छात्रावास की हालत सरकारी दावों की पोल खोल रही है। छात्रावास की…

Read More

राजनांदगांव। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों के इशारे पर काम कर रहे निगम प्रशासन भ्रष्टाचार की हद पार कर दी। पोस्ट आफिस के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे वर्षों से फुटकर व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यवस्थापन किया जाएगा करके अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया और भाजपाईयो से मिलीभगत कर उन्हें किसी दूसरे को बेचने की बात कही जो पुलिस जांच के दौरान प्रमाणित भी हुई है। जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि चार माह पूर्व फ्लाई ओव्हर के नीचे फुटकर व्यवसाय कर…

Read More

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने अपने पदाधिकारियों और पीड़ित परिवारों के साथ 10 नवंबर को राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंत्री यादव ने स्पष्ट कहा कि दो महीने के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर दिया जाएगा। यह आश्वासन सुनते ही लंबे समय से न्याय की राह देख रहे परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी भेंट की और उनसे निवेदन किया कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े आदेश शीघ्र जारी…

Read More

छुरिया। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ग्राम पंचायत शिकारीमहाका में सांसद संतोष पाण्डेय की सांसद निधि से स्वीकृत लगभग 6 लाख रुपए की लागत वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करते हुए सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नैन सिंह पटेल, छुरिया सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश्वर धुर्वे, शिकारीमहाका…

Read More

राजनांदगांव। व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजनांदगांव की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। बैठक में व्यापारियों को गंज लाइन और जी.ई. रोड में लोडिंग-अनलोडिंग संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एसपी मैडम को स्थानीय व्यापारिक परेशानियों से परिचित कराते हुए उनके त्वरित समाधान की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भीमन धनवानी, प्रदेश मंत्री श्री तरुण लहरवानी, जिला महामंत्री श्री अरुण…

Read More