राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 45 स्थित रिद्धी सिद्धि कालोनी का दौरा कर कालोनी वासियों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। महापौर के साथ वार्ड पार्षद दुरेन्द्र साहू भी मौजूद रहे।
कालोनी के फेस 1 और फेस 3 में पेयजल सप्लाई नियमित है, लेकिन फेस 2 में पानी की समस्या बरकरार थी। इससे संबंधित कालोनी वासियों ने महापौर से पाईप लाइन विस्तार की मांग की थी। मांग के अनुसार पाईपलाइन तो बढ़ाई गई, लेकिन मेन लाइन से न जुड़ पाने के कारण समस्या यथावत बनी हुई थी।
इस पर महापौर ने मौके पर कालोनी का निरीक्षण किया और फेस 2 में जल समस्या को लेकर लोगों से चर्चा की। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से पानी की समस्या का पूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए मेन लाइन से पाईपलाइन जोड़ने का सर्वे कर कार्यवाही करने का निर्देश उप अभियंता अनुप पांडे को दिया।
महापौर यादव ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के पहले शहर के संभावित पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों का सर्वे कर संपूर्ण प्लान तैयार किया जाएगा ताकि समय पर सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने कालोनी वासियों को भरोसा दिलाया कि कालोनी की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
इस मौके पर कालोनी वासियों ने महापौर के इस पहल की सराहना की और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
