
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
- संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
- कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
- कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में उच्च शिक्षा विभाग के रूसा 2.0 के अंतर्गत मनोविज्ञान तथा वुमन सेल के तत्वाधान में छः दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बसंत कुमार सोनबेर है, जिसका उद्घाटन समारोह आज दिनांक 09.03.2026 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया ने स्वागत उद्बोधन में लैंगिक समावेशन एवं समानता पहल संवेदीकरण कार्यक्रम की आवश्कता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता पाठक (फाऊंडर स्टूसी नेशनल ऑर्गेनाईजेशन फॉर…
राजनांदगांव। शहर के समीप ग्राम मोहड़ स्थित शिवनाथ नदी से अवैध रेत उत्खनन के लिए रची गई साजिश के दौरान हुए चर्चित मोहड़ गोलीकांड मामले में भाजपा से जुड़े मुख्य आरोपी संजय सिंह सहित अन्य आरोपियों के न्यायालय में सरेंडर कर जेल भेजे जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी के लगातार संघर्ष, विरोध प्रदर्शन और प्रशासन पर बनाए गए दबाव का परिणाम है। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि मोहड़ में शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालने के लिए सुनियोजित प्रयास किया जा रहा था। जब स्थानीय ग्रामीणों…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में आईक्यूएसी एवं महिला प्रकोप्ठ के संयुक्त तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन दिनांक 09.03.2026 को सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के आतिथ्य में किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या डा. अंजली अवधिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित समस्त छात्राओं एवं महिला प्राध्यापक-कर्मचारी को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह दुनियाभर में नारीत्व के उत्सव की याद दिलाता है। आज का दिन उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने आर्थिक समाजिक, राजनीतिक एवं खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त की है। इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से…
राजनांदगांव। अवैध रेत उत्खनन और ग्रामीणों पर फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों ने संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के भय से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 11 जून 2025 की शाम लगभग 7 से 7.30 बजे के बीच ग्राम मोहड़ नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए रैम्प निर्माण हेतु जेसीबी पहुंची थी। इसकी जानकारी…
राजनांदगांव। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में दर्शन के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज अधिकारियों के साथ अंजोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 61.8 किलोमीटर लंबे मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों, पड़ाव स्थलों और भीड़ वाले संभावित स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान स्टॉपर्स, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था और रूट मैनेजमेंट की तैयारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर, बंशीबंजारी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमला द्वारा इन क्षेत्रों में खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध परिवहन व उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें नागरकोहरा निवासी भारत साहू के स्वामित्व की जेसीबी-सीजी08 ए डब्ल्यू 3323 एवं हाईवा-सीजी 08 एएच 7389 तथा मुरूम-मिट्टी को थाना चिचोला सुपुर्द किया गया। इसी…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रथमोपचार किट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों और छोटी-मोटी चोटों के समय तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना तथा अधिकारियों के भ्रमण और कार्यालयीन कार्यों के दौरान किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या होने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। वितरित किट में बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री जैसे एंटीसेप्टिक घोल, चिपकने वाला टेप, कीटाणुनाशक वाइप्स, एंटीबायोटिक मरहम, दर्द निवारक दवाएं, बैंड-एड और पट्टी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्न ने बताया कि यह…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने इस वर्ष बजट में शामिल विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पिछले वर्ष में बजट में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसलदारों को सर्वेयर द्वारा किए गिरदावरी कार्य की पुनः जांच कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत…
राजनांदगांव। नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे को रोकने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मंगल भवन पुलिस लाइन में रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव रेंज द्वारा किया गया, जिसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के प्रावधानों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने एनडीपीएस अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं, तलाशी एवं जब्ती की वैधानिक प्रक्रिया, साक्ष्य संधारण, केस डायरी लेखन, चार्जशीट तैयार करने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन…