
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सुशासन पथ में विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों के सुपोषण के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती माताओं…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित राज्योत्सव 2025 ने शहरवासियों को तीन दिन तक सांस्कृतिक समागम का आनंद दिया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मनाए गए इस रजत महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और गीतों से मंच पर धमाल मचाया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और नीरज पब्लिक स्कूल पेंड्री के विद्यार्थियों ने…
राजनांदगांव। भगवान अग्रसेन जी और भगवान झूलेलाल जी के प्रति एक असामाजिक तत्व द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज द्वारा रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी भावनाओं एवं आस्था के अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर असामाजिक तत्व के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पूर्व में अग्रवाल सभा राजनांदगांव और पूज्य सिंधी पंचायत…
खैरागढ़। नक्सल संगठन से जुड़ी 17 लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने आज पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। कमला सोड़ी वर्ष 2011 से माओवादी संगठन से जुड़ी रही। वह प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) की सक्रिय कैडर रही है। संगठन में वह एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत थी। कमला पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से 17 लाख रूपये…
राजनांदगांव। म्युनिस्पल स्कूल गांधी सभागृह में बने 12 व्यवसायिक दुकानों पर आपत्ति जाहिर करते हुए पूर्व पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा सर्वेश्वरदास स्कूल खसरा नं. 166/2 में वर्ष 2018 में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। वर्ष 2020 में निर्माण कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र ठेकेदार को दे दिया गया। वर्ष 2024 में आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा खसरा नं. 166/2 में 12 निर्मित दुकानों की भूमि 7296 वर्गफुट की मांग भूमि आबंटन के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन दिया गया है।…
राजनांदगांव। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शताब्दी शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष समूह गुरबाणी पाठ का कार्यक्रम आगामी 8 नवंबर शनिवार को स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों के सिख सहित विभिन्न समाजों के लोगों के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। इस विशाल और भव्य आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में गुरु दी संगत वेलफेयर सोसाइटी जुटी हुई है। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम में 8 नवंबर को सुबह 10:15 बजे आयोजित…
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति आज राजनांदगांव जिले के पीटीएस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के संभाग आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। हेलीपैड पर पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर उनका अभिनंदन किया। पूरे परिसर में स्वागत की तैयारियां भव्य एवं गरिमामय वातावरण में की गई थीं।
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित किया। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खातें में अंतरित किया। इस प्रकार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने…
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने आरती एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में स्नेहिल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद,…
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावमय स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की और पुष्प भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे परिसर में स्वागत की तैयारियां भव्य एवं गरिमामय वातावरण में की गई। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सख्त और सुव्यवस्थित प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था रही। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी…