Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। धनगांव में बन रहे रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के काम में लगातार हो रही लापरवाही के खिलाफ आज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध जताया। धनगांव, इन्द्रामरा, बरंगा और बहमनी के लोगों ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में चक्का जाम कर अपने मुद्दे को हाईलाइट किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही, जबकि रेलवे के अधिकारी और तहसीलदार भी उपस्थित रहे। धनगांव के सरपंच जागेश्वर देवांगन ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के ठेकेदार न तो सर्विस रोड बना रहे हैं, न धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे हैं और न…

Read More

मोहला। जिला प्रशासन मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी की पहल हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम को राज्योत्सव 2025 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में एबिस ग्रुप से डॉ. पोलमी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से डॉ. अपर्णा देशपांडे और डॉ. महेंद्र प्रजापति, एम्स रायपुर से श्री जॉन वरुण और श्री विष्णु पाण्डे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले जिला पोषण समन्वयक श्री रूपेश चक्रधारी, ब्लॉक पोषण समन्वयक श्री सतीश…

Read More

मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रजत जयंती वर्ष में जिला स्तरीय राज्योत्सव के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और सभी को “बेस्ट ऑफ लक” कहकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टॉस कराया, जिसमें जिला प्रशासन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस इलेवन ने 37 रन बनाए।…

Read More

मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 का भव्य समापन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक खेलों, रंगोली, आतिशबाजी और लोक कला ने स्टेडियम को उत्सव की रंगीन दुनिया में बदल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माटी के सिंदूर नाचा पार्टी बुटाकसा की नाचा-गम्मत से हुआ, जिसने दर्शकों को हंसी और भावनाओं के रंगों में सराबोर कर दिया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने वेशभूषा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधानों में मंच सजाया। पंडवानी गायन और नृत्य से लोक कलाकार तरूणा साहू…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खिलेश पाण्ड्या (28) पुत्र राजेश पाण्ड्या, निवासी प्रभात नगर, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 30 पौवा देशी मदिरा (5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपये) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट के बाद जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है। इस कार्रवाई में थाना…

Read More

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्व और शांति भंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। 05 नवम्बर को मिली सूचना के आधार पर ग्राम बोरी में नाकाबंदी कर अविनाश साहू (32) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 90 पौवा शोले देशी मसाला शराब (कुल 16,200 एमएलए कीमत 9000 रुपये) और मोटरसाइकिल सीजी 08-एबी 0731 (25ए000 रुपये) जप्त की गई। आरोपी शराब भट्टी में गार्ड था और ड्यूटी के बाद शराब की बिक्री करता था। उसके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के अवसर पर प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में राजनांदगांव नगर निगम द्वारा भी स्वच्छता पखवाड़ा और स्वास्थ्य गतिविधियों के तहत 1 से 5 नवम्बर तक मोबाईल मेडिकल यूनिट के विशेष शिविर आयोजित किए गए। महापौर मधुसूदन यादव की मंशानुरूप और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देशन में संचालित इन शिविरों में 1000 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों एवं बस्तियों में 5 मोबाईल मेडिकल यूनिट वैन के माध्यम से यह सेवा…

Read More

राजनांदगांव। परंपरा और आस्था का प्रतीक कार्तिक पुन्नी मेला इस वर्ष भी मोहारा शिवनाथ नदी तट पर श्रद्धा और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस मेले का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डीसी जैन और पार्षदों की उपस्थिति में भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया। महापौर श्री यादव ने कहा कि मोहारा मेला वर्षों से आस्था और जनसंपर्क का संगम रहा है। अब यह तीन दिवसीय आयोजन के रूप में प्रदेशभर में पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि शासन की स्वीकृति से मेला स्थल पर सड़क, मंच,…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के ग्राम रानीतराई, चारभाठा, पुराना खुर्सीपार, घुमका में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पशु चिकित्सालय ग्राम रानीतराई में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 35 पशुओं का उपचार किया गया। इसी तरह 42 कृमि नाशक, 35 किरनी नाशक, औषधि वितरण 25 और 12 बधियाकरण पशुओं का किया गया।

Read More

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सुशासन पथ में सीआरसी राजनांदगांव एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में विभिन्न पुनर्वास सेवाओं एवं सहायक उपकरणों का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को सीआरसी की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने एक दिव्यांग को…

Read More