
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन की महती योजना है। 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज की खरीदी करना है। धान उपार्जन केन्द्रों में…
राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम जायसवाल शुक्रवार को अपने प्रथम राजनांदगांव प्रवास पर पहुँचे। इस अवसर पर लोकसभा व जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री जायसवाल ने आगामी 4 नवंबर को होने वाले बिजली आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा। श्री जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रथम चरण के संगठनात्मक कार्य पूर्ण हो चुके हैं और अब प्रत्येक विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्षों…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव शिवसेना द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन में भाग लेने वाले शिवसैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के राज्य बनने से पहले शिवसेना ही एकमात्र राष्ट्रीय राजनीतिक दल थीए जिसने अपने संगठन के नाम के साथ छत्तीसगढ़ शिवसेना लिखकर अलग राज्य की मांग के समर्थन में कई आंदोलन किए थे। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पदयात्रा, भोपाल में…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव योजना पीएम सूर्य घर को बढ़ावा देने के लिए शहर में खास पहल की गई। इस कड़ी में गुरुवार को होटल अवाना में चेंबर ऑफ कॉमर्स और टाटा पावर हाउस की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी शामिल हुए। कार्यशाला में व्यापारियों को सोलर प्लांट लगाने के लाभ और इसके माध्यम से बिजली उत्पादन एवं बचत की विस्तृत जानकारी दी गई। टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि किस प्रकार घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर न केवल अपने घर की बिजली जरूरत पूरी की जा सकती…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 4,500 से अधिक हितग्राहियों का गृह प्रवेश करेंगे। यह कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों, सम्मान और आत्मनिर्भरता का उत्सव साबित होगा। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में अब तक 4,500 से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। 1 नवम्बर को जिले के सभी ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का गृह प्रवेश पारंपरिक और उत्सवमय माहौल…
राजनांदगांव। निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित समस्याओं और विभागीय जटिलताओं से जूझ रहे छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रयासों को अब सफलता मिलती दिखाई दे रही है। राज्य सरकार ने एसोसिएशन की प्रमुख मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर गठित यह कमेटी 3 नवंबर 2025 तक निर्माण विभागों में जीएसटी और खनिज रॉयल्टी की विसंगतियों को दूर कर एक समान प्रक्रिया लागू करने की रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश…
राजनांदगांव। शहरवासियों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम राजनांदगांव लगातार प्रयासरत है। निगम के जल विभाग का अमला मोहारा फिल्टर प्लांट में 10, 17 और 27 एमएलडी क्षमता वाले संयंत्रों को तीनों पाली में 24 घंटे संचालित कर रहा है। जल विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रॉ-वाटर और क्लीयर वाटर का परीक्षण किया जाता है तथा क्लोरिन टेस्ट के जरिए पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा शिवनाथ नदी मोहारा एनीकट में जल स्तर की भी नियमित निगरानी की जा रही है। वर्तमान में रॉ वाटर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। महापौर मधुसूदन…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल सलोनी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आगामी परीक्षा परिणामों की तैयारियों को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस शिक्षण सत्र में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 10वीं के अंग्रेजी एवं गणित विषय की कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बैठकर शिक्षा गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने अंग्रेजी विषय के शिक्षण कार्य पर असंतोष व्यक्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं के बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ने का सरल तरीका बताया। स्कूल के पिछले वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं होने…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव आज बिना सूचना दिए राजनांदगांव विकासखंड के घुमका तहसील कार्यालय अचानक पहुंचे। कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में आए किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों से तहसील कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों एवं किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बरनालाकला के किसानों की परेशानी पर अब राहत की उम्मीद जगी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के समक्ष जनदर्शन में किसानों ने अधिक वर्षा से धान फसल खराब होने की शिकायत करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीवन चंद्रवंशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुनील शर्मा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचित कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि छबि लाल चंद्रवंशी,…