राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में प्रसिद्ध चार्टेड एकाउंटेंट संतोष जैन एवं उनकी टीम द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु एक प्रेरणादायक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र के आधुनिक अवसरोंए कैरियर संभावनाओं एवं आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक करना था।
सीए संतोष जैन ने विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में अनेक संभावनाओं से परिचित कराते हुए वित्तीय प्रबंधन, निवेश प्रबंधन आदि अनेक विषयों पर सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वाणिज्य क्षेत्र में कैरियर के विस्तृत अवसर मौजूद है जिनमें सीए, सीएमए, सीएस, बैंकिंग, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप प्रमुख है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन, तर्कसंगत सोच को अपनी पढ़ाई और करियर का केन्द्र बिन्दु बनाने की सलाह दी। एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार द्वारा सीए संतोष जैन एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरक सिद्ध होगा।
सीए संतोष जैन (स्पीकर), सीए प्रतीक अग्रवाल (चेयरमेन), सीए सुखदेव राठी (वाइस चेयरमेन), सीए मीनेष जैन (पास्ट चेयरमेन), सीए प्रभजीत सिंह जग्गी (सचिव), सीए रनदीप सिंह भाटिया (प्रोग्राम डायरेक्टर), सीए अंकेश सिन्हा, सीए रविशु सुराना, सीए सान्या कोटड़िया को विद्यालय प्रबंधन द्वारा गुरूदेव का साहित्य, दुपट्टा व श्रीफल से सम्मानित किया गया।
उक्त आयोजन हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, स्कूल आब्जर्वर अंकित व्यास एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
