Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जितेन्द्र मुदलियार की नवनियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, समर्थन और शुभकामनाओं की बाढ़
    राजनांदगांव

    जितेन्द्र मुदलियार की नवनियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, समर्थन और शुभकामनाओं की बाढ़

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र मुदलियार की घोषणा होते ही पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शुक्रवार शाम नाम घोषित होते ही उनके निवास और शहर के प्रमुख स्थानों पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक कार्यकर्ता उनके घर पहुँचकर शुभकामनाएँ देते रहे। आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के अध्यक्ष बनने की खुशी खुलेपन के साथ मनाई।
    जितेन्द्र मुदलियार ने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने इन वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएँगे।
    शनिवार सुबह जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुदलियार का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मुदलियार ने कहा कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा, नए विस्तार और सक्रिय जनसंपर्क अभियानों की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
    मुदलियार ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। आगे आने वाले दिनों में वे शहर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने की रणनीति पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं, महँगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्थित शहरी विकास और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों पर कांग्रेस की आवाज पहले से अधिक तीखी और संगठित होगी।
    नवनियुक्त अध्यक्ष से मिलकर शुभकामनाएँ देने वालों में जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, गोपीचंद गायकवाड़, शिव अग्रवाल, प्रेम रुपचंदानी, भगवानदास सोनकर, नरेश साहू, युवराज भारती, सीताराम श्रीवास, लक्ष्मण साहू, राकेश चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, ललित कुमार, बाबा राठौर, तुलदास साहू, देवेश रायचा, अक्षय रायचा, देवेश वैष्णव, हिमांशु वैष्णव, चेतन चंद्राकर, तजेंद्र वैष्णव, शुभम पांडेय, मोनिश धनकर, दिलू साहू, टिंकू साहू, शैलेश साहू, पिंकू खान, लोकू यादव, अभय सांखला, मोहन साहू, बंटी महाराज, प्रज्ञा गुप्ता, पंकज गुप्ता, खैरुन निशा, अब्दुल कलाम, महेश यादव, राजेश चम्पू गुप्ता, आशा अग्रवाल, अख्तर, राम रूचंदानी सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.