
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
मोहला। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि यदि ग्रामीण प्रतिभा को सही दिशा, मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वे किसी भी अवसर को आजीविका का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलने वाली बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों ने दीपावली जैसे पारंपरिक पर्व को आर्थिक अवसर में बदलते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। ग्राम केवट टोला, मोहला और भोजटोला की निवासी महिलाओं ने सामूहिक प्रयासों के साथ अपने पारंपरिक ज्ञान और रचनात्मकता…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में दो सफल सिजेरियन डिलीवरी की गईं। इस उपलब्धि से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब 100 किलोमीटर दूर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राम मानपुर की श्रीमती शशि परतेती एवं विकासखंड मोहला के ग्राम गिधाली की श्रीमती राजेश्वरी सलामे का सफल ऑपरेशन किया गया। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इसमें डॉ.अरविंद बनकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.दिलीप किशोर शर्मा निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ.सुजाता किशोर शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ.सीमा ठाकुर चिकित्सा अधिकारी डॉ.गिरीश खोब्रागढ़े खंड चिकित्सा अधिकारी तथा पूरी…
मोहला। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के तीनों विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में नवाचार के रूप में कलश यात्रा एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में अपना आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की दीदियों और पूर्ण आवास हितग्राहियों द्वारा कलश यात्रा निकाली, जो पूर्ण आवास लाभार्थियों के घर से प्रारंभ होकर अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास हितग्राहियों के घरों तक पहुंची। यात्रा के दौरान दीपदान एवं कलश अर्पण कर अपूर्ण आवास हितग्राहियों को…
मोहला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला दो चरणों में संपन्न हुई। जिसमें जिले के 62 मितानिन प्रशिक्षक एवं 60 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना था। जिससे वे समुदाय स्तर पर बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसे शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देना चाहिए। यह भी स्पष्ट किया गया कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज गौरव पथ स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत वर्ष 2010 से प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की शुरूआत हुई थी और आज पूरे छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालयों का विस्तार हो रहा है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में स्कूली शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने कहा और उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को स्वामी…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जिम की फ्लोरिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य व सामग्री का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, सुमीत उपाध्याय, फिरोज अंसारी, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस पर स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में जिला प्रशासन एवं समेकित क्षेत्रीय केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर 514 से ज्यादा दिव्यांगजनों…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पालन घर के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने नगर से सभी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राजनांदगांव शहर को स्वच्छ बनाने में सुबह से लेकर शाम तक कार्य करती है ऐसी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों का आनंद लिया। भारतीय लोक संगीत एवं सूफी गायन की अलहदा शैली से पद्मश्री कैलाश खेर ने महफिल में समां बांध दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से…
खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के प्रथम जिला प्रवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन जिला भाजपा कार्यालय केसीजी में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने कहा कि अशोक साहू का यह पहला जिला दौरा संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 405 बूथ हैं और सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य जोर-शोर से जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने अपने…