Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आदर्श कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव के अनाज एवं फल सब्जी मंडी में 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार रूपए की लागत की बीटी रोड डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि आदर्श कृषि उपज मंडी में 6 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्य जारी है। इससे जिले के किसान, व्यापारी और नागरिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने मंडी प्रांगण में सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में जज्बे एवं उत्साह के साथ जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं नागरिकों की रैली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से गौरवपथ से होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक होते हुए गुरूद्वारा में समाप्त हुई। भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि से रैली निकाली गई। यूनिटी मार्च…

Read More

मोहला। थाना मोहला पुलिस ने भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के तीन कर्मचारियों को करीब 14 लाख रूपये की वित्तीय हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला समूह के हितग्राहियों से लोन की रकम वसूल तो कर ली, लेकिन कंपनी में जमा नहीं की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी के यूनिट मैनेजर हर्बल उम्बरकर की रिपोर्ट पर संगम मैनेजर युवराज देवहारे, अभिषेक नाथ योगी और मोनेश अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ये तीनों कंपनी में लोन वितरण और वसूली का काम करते थे।…

Read More

राजनांदगांव। शहर की प्रख्यात कवयित्री, लेखिका और पत्रकार श्रीमती आभा श्रीवास्तव को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हिन्दी साहित्य काव्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र स्थित इंकलाब पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान श्रीमती श्रीवास्तव को उनकी दो कविताओं के ‘मन की उमंग’ काव्य संकलन में प्रकाशन के उपलक्ष्य में दिया गया। उनकी कविताओं को पाठकों और समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर उन्हें मेडलए प्रशस्ति पत्र और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती श्रीवास्तव इससे पहले भी कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक सम्मानों से नवाजी…

Read More

राजनांदगांव। देश में बढ़ते आतंकी घटनाक्रमों और साजिशों को देखते हुए हिंदू जागरण मंच, जिला राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मंच ने जिले में बाहरी लोगों, औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की मांग की। मंच ने ज्ञापन में कहा कि देश के 12 राज्यों में सिर कानून लागू होने के बाद देशभर में सीरियल धमाकों की साजिश रची गई है। इस टेरर मॉड्यूल में कई डॉक्टरों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें डा. शाहीन शाहिद, डा. आदिल अहमद, डा. मोहम्मद नबी उमर, डा. मुजम्मिल शकील और डा.…

Read More

राजनांदगांव। जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलर्ट मोड जारी रखा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में दूसरे दिन भी एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की गई। थाना बसंतपुर, सोमानी, लालबाग, घुमका, डोंगरगढ़, छुरिया, यातायात पुलिस के साथ-साथ पुलिस चौकी चिखली, मोहरा और तुमड़ीबोड ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों के कागजात, पहचान पत्र और सामान की बारीकी से जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर भी…

Read More

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों के समान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के जाति प्रमाण पत्र समय पर संकलित किए जाएं। उन्होंने सभी दस्तावेज संकलन के बाद ही आवेदन जमा करने को कहा ताकि कोई भी बच्चा अपात्र न रहे। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर…

Read More

मोहला। जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में किसानों के सिंचाई प्रबंधन और फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर परियोजनाएं पूरी की गई हैं। राज्य स्थापना के बाद से जल संसाधन विभाग ने मध्यम परियोजना, लघु जलाशय और एनीकट का निर्माण कर कुल 7976 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया है। जिले की प्रमुख परियोजना मोंगरा बैराज का निर्माण 2008 में पूरा हुआ। इस परियोजना के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ के 3670 हेक्टेयर और राजनांदगांव जिले के 6651 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के किसानों की आजीविका में सुधार हुआ…

Read More

राजनांदगांव। शहर में फुटपाथ और रोड पर अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित अतिक्रमण दस्ता ने गौरव पथ में अवैध रूप से रखे ठेला हटाए और व्यवसायियों को समझाईस दी। नगर निगम के अनुसार, शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने और ठेला-खोमचा व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण दस्ता ने गौरव पथ में फुटपाथ पर रखे ठेला हटाए और रोड पर…

Read More

राजनांदगांव। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई घटना के बाद राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्म्ॉड) और डॉग स्कॉट टीम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र बागनदी, सोमनी, डोंगरगांव, चिखली, बसंतपुर, लालबाग और…

Read More