डोंगरगांव। नगर के योगेश दोसा और गौतम होटल संचालकों के बीच लंबे समय से चल रही रंजिश ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
बीते 20 नवंबर की रात गौतम होटल के पास दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की पड़ताल की। मामले की शिकायत भानबाई यादव ने दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 361/25 धारा 296, 115 (2), 351 (2), 191 (2), 333 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दूसरी शिकायत योगेश देवांगन द्वारा दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 363/25 धारा 296, 115 (2), 191 (2), 49, 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
पहले प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी में योगेश देवांगन (33 वर्ष) एवं त्रिलोचन देवांगन (62 वर्ष) दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपी उपचार हेतु नागपुर अस्पताल में भर्ती होने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वहीं दूसरे प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी सुजल मोंगरे (19 वर्ष), शुभम सोनकर (19 वर्ष) एवं राजेंद्र यादव (33 वर्ष) इन तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पूरे प्रकरण की विवेचना पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी कृष्णा पाटले तथा उनकी टीम द्वारा की गई। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
