Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम की मवेशी पकड़ने वाली टीम ने आज सन सिटी और कंचन बाग क्षेत्र से 7 घुमंतू मवेशियों की धर-पकड़ की। इन मवेशियों को रेवाडीह कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया, जहां उन्हें मण्डी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत, नगर निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और शिकायतों के आधार पर घुमंतू एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा, रात्रि के समय में टीम मेन रोड और मुख्य चौक चौराहों पर बैठे मवेशियों को हकालने का कार्य भी…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव में न्यायालय ने मिथ्याछाप स्तर का खाद्य पदार्थ विक्रय करने के आरोप में मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज, ग्राम कोपेडीह के संचालक श्री भवदीप सिंह पर 1 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णय अधिकारी द्वारा सुनवाई के दौरान पाया गया कि मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज ने पोपो एक्वा पैकेजड ड्रिंकिंग वाटर 250 एमएल (पैक्ड) का नमूना मिथ्याछाप स्तर पर विक्रय किया और वह बिना वैध FSSAI अनुज्ञप्ति व पंजीयन के कारोबार चला रहे थे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के उल्लंघन के तहत यह दण्ड लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. रमन सिंह दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित स्पीकर हाऊस, शंकर नगर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और 1.30 बजे राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है, जिसमें वह 1.50 बजे राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस से फिर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति जिले के जनजातीय समुदाय के लिए एक…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी की तैयारी पूरी हो गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खुशी का माहौल है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी कार्य के लिए तैयारी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्रों में ड्यूटी लगायी गई है। जिले में धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के…

Read More

राजनांदगांव। लोकहित के व्यापक कार्यों में बाधा डालने के कारण जिला के तीन समिति प्रबंधकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। राजनांदगांव विकासखंड के बोरतलाब समिति प्रबंधक श्री ईश्वर श्रीवास, गठुला समिति प्रबंधक श्री किशुन देवांगन और डोंगरगढ़ विकासखंड के पनियाजोब समिति प्रबंधक श्री भीखम चंद जैन को यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार समिति प्रबंधकों को कार्यालय में तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके उन्होंने समय पर उपस्थिति नहीं दी। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर अंतिम अवसर प्रदान किया गया, लेकिन प्राप्त जवाब समाधानकारक नहीं पाया…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में हुई मातृ मृत्यु के मामलों को देखते हुए प्रभावित परिवारों से चर्चा की और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के लिए मोबाइल के माध्यम से दैनिक स्वास्थ्य रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निजी डायग्नोस्टिक संस्थानों से भी संपर्क कर जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क जांच कराने के लिए कहा। सभी डॉक्टरों से अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने…

Read More

डोंगरगढ़। ब्लॉक वनांचल के ग्राम घोटिया स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक और मनोरंजन गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद स्कूल में बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के स्टॉल लगाए गए, जो दर्शाते थे कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की अन्य कौशलों का भी समग्र विकास हो रहा है। बाल मेला…

Read More

डोंगरगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष विजय कुमार होता के निर्देशन में और तालुका विधिक सेवा समिति डोंगरगढ़ की सचिव एवं अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा वर्मा के मार्गदर्शन में 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला बधियाटोला और प्राथमिक शाला कंडरापारा में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बच्चों को बाल अधिकारों, उनके विकास और उज्जवल भविष्य की दिशा में जागरूक किया गया। पीएलवी अशोक कुमार पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बाल दिवस 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया…

Read More

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 7 नवंबर को पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में श्रुति मंडल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत में संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रेजेंटेशन के माध्यम से पं. छन्नूलाल मिश्र के जीवन और संगीत साधना पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में श्री शिवम सोनी ने शास्त्रीय (ख्याल) गायन और श्री सम्राट भट्टाचार्य ने उपशास्त्रीय प्रस्तुति देकर माहौल सुरमय कर दिया। साथ में श्री दीपसुन्दर भौमिक (हारमोनियम), डॉ. शिवनारायण मौरे (तबला) और ऋषभ मिस्त्री (हारमोनियम) ने संगति की। कार्यक्रम का मुख्य…

Read More

राजनांदगांव। आधुनिक भारत के निर्माता व स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135वीं जयंती पर शुक्रवार 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के तैलचित्र पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने सभा को…

Read More