
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने मोबाइल पर सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण नामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिलने के बाद हेमलता ज्वेलर्सए सोमनी स्थित दुकान पर रेड की। जांच में ज्वेलर्स संचालक विवेक सोनी (33 वर्ष, निवासी-टेडेसरा) अपने मोबाइल फोन…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में गुरुवार रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने जवानों को ब्रीफ कर तीन टीमों में विभाजित किया और संबंधित क्षेत्रों में रवाना किया। रात्रि 10 बजे से 1 बजे तक चली इस गश्त में चिखली के बजरंगपुर, नवागांव, शंकरपुर, गोरी नगर और थाना बसंतपुर के राजीव नगर, देवार पारा सहित स्कूल मैदान, खेल मैदान और चौक-चौराहों जैसे सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। महावीर चौक और गौरव पथ पर यातायात पुलिस ने एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन,…
राजनांदगांव। विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के आदेश पर पुलिस चौकी चिखली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इब्राहिम खान को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उन्हें स्टार लगाकर नई पद जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों में वृद्धि का संकेत है और आशा है कि वे अपनी सेवाएं पूर्व की भांति दक्षता के साथ निभाएंगे। उन्होंने इब्राहिम खान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)…
खैरागढ़। जिले में लंबे समय से जारी समिति प्रबंधक और ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त हो गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। हड़ताल खत्म होने से सहकारी समितियों में ठप पड़े कामकाज अब दोबारा रफ्तार पकड़ेंगे और किसानों को राहत मिलेगी। हड़ताली कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा के नेतृत्व में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मिला। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं व मांगों की जानकारी दी। श्री सिंह ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए भरोसा दिलाया कि मुद्दों को उच्च स्तर पर रखा जाएगा…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल का प्रांगण आज एक विशाल प्रयोगशाला में तब्दील नजर आया। अवसर था जोनल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का, जहां अंचल के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के उभरते हुए नन्हे वैज्ञानिकों का जमावड़ा लगा। इस भव्य आयोजन में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, जिसने वहां उपस्थित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। शाला की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर…
राजनांदगांव। पशु चिकित्सकों के बीच खेल भावना और आपसी सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट लीग का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्तर की चार टीमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। मैच पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा (दुर्ग) के कॉलेज ग्राउंड में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 9 बजे कॉलेज मैदान में होगा। आयोजन को लेकर प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, हमने इस टूर्नामेंट में चार जिलों…
राजनांदगांव। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में चल रही स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को घर–घर पहुंचाने निकली यह राष्ट्रीय यात्रा प्रदेश के व्यापारिक समुदाय और स्थानीय उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगी। राजनांदगांव से प्रारंभ होगा प्रदेश का चरण यात्रा का छत्तीसगढ़ चरण राजनांदगांव से भव्य समारोह के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति ने उनसे भेंट कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर…
राजनांदगांव। ग्राम बोरी विकासखंड में अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ की बैठक संपन्न हुई, जिसमें गीता जयंती को सात दिनों तक मनाने और बंधावीर वैरागी की जयंती आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे सुदामा ने मित्र कृष्ण के संकट को स्वयं ग्रहण किया। बैठक में अनिल नागवंशी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। गीता जयंती 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर मनाई जाएगी। प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और कार्यक्रम सतीश तिवारी, ज्ञानेश गुप्ता, डोमन दास वैष्णव, भोला…
राजनांदगांव। लखोली अटल आवास में भाजपा शासित नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। करीब 200 गरीब परिवारों ने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ सड़क पर उतरकर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम ने 18 नवंबर 2025 को नोटिस चस्पा कर 7 दिन के भीतर मकान खाली करने का आदेश दिया। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि समय पर मकान खाली न करने पर बल प्रयोग कर निकाला जाएगा। रहवासियों का कहना है कि शुरू में आवास की कीमत ₹75,000 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2,75,000 कर…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जूनी हटरी चौक में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 नवंबर 2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा यह कृत्य किया गया, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची। प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 711/25, धारा 299 बीएनएस तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश परए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी…