
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
मोहला। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने ग्राम पंचायत गोटाटोला, मोहभट्टा और शेरपार में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महतारी सदन निर्माण, आजीविका डबरी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों, स्वच्छता संबंधी कार्यों और आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया गया। श्रीमती चंद्राकर ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के…
मोहला। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चार महीने तक चले इस अभियान के बाद आज 21 फरवरी 2026 को जिले के कार्यालय सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र 78 मोहला-मानपुर में कुल 1,58,680 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 243 बूथ…
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर राजनांदगांव जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत आज 21 फरवरी 2026 को कलेक्टोरेट में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश टंडन ने राजनीतिक पदों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की प्रति सौंपी। बैठक में बताया गया कि चार महीने तक चले निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को…
राजनांदगांव। आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। राज्य स्तरीय ट्रेनर सहायक निदेशक कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतत अभियान चलाया। इसी क्रम में दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश वर्मा निवासी कोहका (भिलाई) अपने स्कूटी में गांजा लेकर ग्राम भर्रेगांव से सुरगी की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी के बाहर एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी के डिग्गी में पीले-हरे रंग की प्लास्टिक बोरी…
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और यातायात प्रभावित निरीक्षक नवरतन कश्यप की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान खासतौर पर रात्रि के समय आयोजित किया गया, क्योंकि बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े वाहन आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में स्थानीय शिवाजी पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्षए शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति,…
सुकमा। PM SHRI जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में 19 फरवरी 2026 को “Cyber Security Awareness Session” और “नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री निशांत पाठक (DSP, सुकमा) और श्री सुखविंदर सिंह (सहायक कमांडेंट, 223 बटालियन, दोरनापाल) उपस्थित रहे। वहीं, विपिन उपाध्याय (थाना प्रभारी, दोरनापाल) और उदयभान चतुर्वेदी (इंस्पेक्टर, 223 बटालियन CRPF, दोरनापाल) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और लोकहित की परंपरा के प्रतीक रहे वैष्णव शासक राजा दिग्विजय दास की राजगामी संपदा को लेकर प्रदेश में नई बहस शुरू हो गई है। संत समाज, अखाड़ा परिषद से जुड़े महंतों और वैष्णव समाज के प्रबुद्धजनों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि संपदा के अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज के प्रतिनिधि को नियुक्त किया जाए। ज्ञात हो कि राजा दिग्विजय दास ने वैष्णव संस्कारों के अनुरूप हजारों करोड़ की भूमि, महल और अन्य संपत्तियाँ जनकल्याण के लिए समर्पित की थी। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना में उनके योगदान को प्रदेशभर में ऐतिहासिक…
खैरागढ़। जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। केसीजी पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 और 15 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों से डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहन जब्त किए गए हैं। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को थाना छुईखदान क्षेत्र में चन्द्रशेखर विदान (35), निवासी खैरागढ़, के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम…