राजनांदगांव। लेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजस्व प्रकरणों की अनुविभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरण का निर्धारित समय में समाधान करें। सभी राजस्व अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित रहेंगे और जनसामान्य के साथ संवेदनशीलतापूर्वक अच्छा व्यवहार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, डायवर्सन, वृक्ष कटाई आवेदन, एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन, डिजिटल हस्ताक्षर, ई-कोर्ट, अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
- बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान
- घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
