Close Menu
    What's Hot

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 2026

    हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
    • हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए
    • केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
    • सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे
    • अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
    • मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले को ऊर्जा के क्षेत्र में बनाए सशक्त : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले को ऊर्जा के क्षेत्र में बनाए सशक्त : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनजर बैंकर्स, वेंडर्स एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनमानस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें तथा उनकी आवश्यकता एवं क्षमता के अनुरूप बैंकर्स ऋण प्रदान करें। हितग्राहियों को ऋण लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को सरल करते हुए अधिक से अधिक जनमानस को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए बैंकर्स को आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी वेंडर्स से कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यथाशीघ्र सोलर प्लांट लगाएं। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। सभी वेंडर्स ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव को ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाएं। शहरी कालोनी में रूपटाप सोलर प्लांट लगाने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करें। ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी के लिए भी अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए आने वाले सप्ताह में विद्युत विभाग के जेई स्तर की बैठक ली जाएगी।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव कहा कि छत पर प्लांट की स्थापना के बाद वचुअल नेट मीटर स्थापित होने से उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट के माध्यम से उत्पादन होने वाले विद्युत की सही जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही बिजली बिल में कमी एवं बिजली की बचत की सटीक जानकारी मिलेगी। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि हितग्राहियों को समय पर सब्सिडी मिल जानी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि ईएमआई को ध्यान में रखते हुए रियायती ब्याज दर पर उपभोक्ताओं को ऋण प्रदान करें। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनमानस एक किलोवाट, दो किलोवाट एवं तीन किलोवाट तक रूपटाप सोलर प्लांट लगा सकते है। शासन की ओर से एक किलोवाट में 45 हजार रूपए, दो किलोवाट में 90 हजार रूपए तथा तीन किलोवाट में 1 लाख 8 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। अतिरिक्त बिजली का उत्पादन तथा उसकी बिक्री से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ होगा। सीएसपीडीसीएल के ग्रिड में संरक्षित कर आगामी माह के उपयोग हेतु उपलब्ध रहेगी। जिसका फायदा लाभार्थी घरेलू उपभोक्ता को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित मुकेश साहू सहित बैंकर्स, वेंडर्स उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 2026

    हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए

    June 21, 2026

    केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा

    June 21, 2026

    सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे

    June 21, 2026
    Top Posts

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202625 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202621 Views

    नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

    June 20, 20265 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20265 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.