राजनांदगांव। जिले की पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए कुल 113 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जिले के विभिन्न थानों द्वारा विगत एक माह में गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया गया। इस दौरान थाना बसंतपुर पुलिस ने सबसे अधिक 45 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) बरामद कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए।
इसी प्रकार सायबर सेल द्वारा 5 मोबाइल, कोतवाली से 21, सोमनी से 17, डोंगरगढ़ से 7, छुरिया से 7, बोरतलाव से 4, डोंगरगांव से 1 और घुमका थाना द्वारा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गुम हुए मोबाइलों का वितरण जन संवाद कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, पुष्पेंद्र नायक सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से थाना बसंतपुर के प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह उल्लेखनीय कार्य किया गया, जिसमें सीसीटीएनएस स्टाफ आरक्षक भवानी थनापति, भुनेश्वर जायसी, फागूराम साहू, सुनील ठाकुर एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
मोबाइल प्राप्त कर खुश हुए मोबाइल मालिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ताज़ा ख़बर :
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए
- केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
- सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे
- अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
- मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
