डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई डोंगरगढ़ द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पशीने के नेतृत्व में यह ज्ञापन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) वीरेंद्र कौर गरचा को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 सितंबर 2025 को पारित आदेश के तहत टेट परीक्षा अनिवार्य किए जाने के निर्णय के विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन तुरंत हस्तक्षेप करे और पुनर्विचार याचिका दायर कर 17 अगस्त 2012 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से राहत दिलाए। संघ का कहना है कि ये शिक्षक वर्षों से सेवा दे रहे हैं, ऐसे में उनके अनुभव को दरकिनार करना न्यायोचित नहीं होगा।
इसके साथ ही, संघ ने मांग की है कि पेंशन निर्धारण के लिए सेवा अवधि की गणना 1 जुलाई 2018 (संविलियन तिथि) से करने के कारण जो शिक्षक 2028 के पूर्व सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि केंद्र सरकार ने 2 सितंबर 2008 को, उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 सितंबर 2009 को और उत्तराखंड सरकार ने 29 जून 2010 को 20 वर्षों की सेवा पर पूर्ण पेंशन का प्रावधान लागू किया है, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन भी इस दिशा में आवश्यक पहल करे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा, जिला प्रवक्ता मनोज वर्मा, राजकुमारी जैन, बृजभूषण राजपूत, पीतांबर चंद्रवंशी, सीताराम उइके, भोजराम धुर्वे, बेदराम ओटी, नवनीत वैष्णव व तिलेश्वर वर्मा उपस्थित थे।
सभी पदाधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा कार्यालय के बीईओ, एबीईओ सहित समस्त कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा ने दी।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
