डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ नगर के सतनामी पारा क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी घनश्याम लहरे, निवासी कचहरी चौक, वार्ड क्रमांक 22, सतनामी पारा, डोंगरगढ़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 10 वर्षीय पुत्र घर के सामने गेट के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे।
स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और त्वरित सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम तरीकत शाह और दिलदार शाह बताए, जो कि महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले के साल्हेकसा थाना अंतर्गत बाबाटोली आमगांव खुर्द के निवासी हैं।
थाना डोंगरगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 518/2025 धारा 137 (2), 139 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देश पर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान मौका देखकर बच्चे को अपहरण करने की नीयत से ले जा रहे थे।
अपराध सिद्ध होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
