राजनांदगांव। सीआरसी ठाकुरटोला में 22 से 26 सितम्बर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा एवं बधिर सप्ताह दिवस आयोजित की जा रही है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर 23 सितम्बर को सीआरसी ठाकुरटोला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आस्था स्कूल के बधिर और श्रवण-बाधित बच्चों एवं डिसली पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राज्य गीत के साथ किया गया।
निदेशक सीआरसी ठाकुरटोला श्रीमती स्मिता महोबिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का मुख्य उद्देश्य बधिर और श्रवण-बाधित समुदाय के लिए सांकेतिक भाषाओं के महत्व को बढ़ावा देना तथा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाना है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज में अपनापन एवं भागीदारी का अवसर देती हैं। कार्यक्रम में विवेक सोनी एवं राहुल कुमार द्वारा आस्था स्कूल राजनंदगांव के बच्चों एवं शिक्षकों को बेसिक साइन लैंग्वेज का प्रक्षिक्षण दिया गया। जिसमें ग्रीटिंग, इंट्रोडक्शन ऑफ इमोशन एण्ड फिलिंग व कलर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार बंजारे, डिसली कोर्स कॉर्डिनेटर गजेन्द्र कुमार साहू, पुनीत साहू, विवेक सोनी, राहुल कुमार, फरीदा, गोपेन्द्र, हेमंत सहित आस्था मूक बधिर स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम समन्वयक विवेक सोनी द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
