राजनांदगांव। माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि पर पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों एवं पदयात्रियों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय खण्ड राजनांदगांव द्वारा पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। ग्राम अंजोरा से रामदरबार, बापूटोला से सुकुलदैहान होते हुए अछोली तक तथा मोहारा से दवकट्टा, बोरतलाब एवं डोंगरगढ़ मेला ग्राउण्ड में लगभग 32 पंडालों में 47 यूपीव्हीसी टैंक, 11 सिंगल फेस पावर पंप एवं 7 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। पेयजल के सुचारू व्यवस्था के लिए तीन पालियों में 43 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पंडालों में अधिकारी-कर्मचारियों का मोबाईल नंबर दर्ज है, जिस पर संपर्क कर पेयजल से संबंधी समस्या के निवारण किया जा सकता है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
