Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाढ़ से निपटने मॉक ड्रिल अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न
    छत्तीसगढ़

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाढ़ से निपटने मॉक ड्रिल अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। शिवनाथ नदी के तटवर्ती अंबागढ़ चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, डिप्टी कलेक्टर डी आर ध्रुव समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    अभ्यास में बाढ़ की संभावना और ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ टीम के माध्यम से प्रभावितों का सफल रेस्क्यू किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को अंबागढ़ चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया।

    जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया, जिससे राहत सामग्री और सहायता प्रभावितों तक समय पर पहुंच सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया था ताकि जरूरतमंद मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हैलीपैड से अन्य अस्पतालों में रेफर भी किया गया।

    मौके पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कैंप का निर्माण किया गया था, जहां सभी आवश्यक राहत सामग्री और समुचित व्यवस्थाएं मौजूद थीं। राहत सेवा केंद्र में एनएसएस, पुलिस, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार सक्रिय रहीं।

    यह मॉक ड्रिल अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम जनता में जागरूकता फैलाना था।

    अभ्यास के दौरान जिला प्रशासन की अपील पर जनसामान्य ने भी सहयोग किया और इस प्रकार मॉक ड्रिल को पूर्ण सफलता मिली। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को आपदा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.