राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में बुधवार 24 अगस्त को नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत मां अंबे की विधिवत आरती और पूजन के साथ हुई। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा, सभी सहायक प्राध्यापक और प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूजा के बाद पारंपरिक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गरबा की थाप पर सजे-धजे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन के अंत में सभी को हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।
कॉलेज परिवार की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को बल मिलता है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
