Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जश्ने ईद मिलादुन्नबी में जामा मस्जिद कमेटी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
    छत्तीसगढ़

    जश्ने ईद मिलादुन्नबी में जामा मस्जिद कमेटी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी 1500 साला मुबारक का जश्न अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्यारेलाल स्कूल तुलसीपुर में सीरतुन्नबी इंतजामिया कमेटी की जानिब से एक अजीमुश्शान तकरीर और महफिल-ए-मिलाद का एहतिमाम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में शहर के उलेमा-ए-किराम, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और नौजवान शरीक हुए।
    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद से तशरीफलाए मुफ्ती हम्माद रजा किबला साहब ने सीरत-ए-नबी पर रोशनी डालते हुए मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम की तालीमात इंसानियत को एकजुट करने वाली हैं और आज के दौर में इन्हें अपनाने की सख्त जरूरत है।
    इस खास मौके पर राजनांदगांव की जामा मस्जिद कमेटी को उसकी बेहतरीन खिदमात के लिए सम्मानित किया गया। मस्जिद की मिल्कियत हीरामोती लाइन में नवनिर्मित मकान-दुकानों की तामीर, रख-रखाव और बेहतर प्रबंधन के लिए कमेटी की सराहना की गई।
    सम्मान स्वरूप जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील, उनके तमाम कारकुनान, ईमामे-जामा मस्जिद कारी कासिम रजा बरकाती साहब को मुफ्ती हम्माद रजा साहब के दस्ते मुबारक से मोमेंटो भेंट कर नवाजा गया।
    इस मौके पर कमेटी से जुड़े हाजी फारूख भाई, हाजी तनवीर अहमद, मुन्ना इब्राहिम, सैय्यद अफजल अली, जाकिर अंसारी, इमरान बाठिया और हाजी अतहर साहब भी मौजूद रहे। शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी इस सम्मान को साझा खुशी के रूप में देखा और जामा मस्जिद कमेटी को दिली मुबारकबाद पेश की।
    कमेटी की इस उपलब्धि पर शहरभर में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों का कहना है कि मस्जिद की तामीर और इंतजाम के साथ-साथ कमेटी ने समाज में अमन व भाईचारे के लिए भी मिसाली काम अंजाम दिए हैं।
    इस अवसर पर जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने सीरतुन्नबी कमेटी, मोती मस्जिद तुलसीपुर के सदर सैय्यद अली अहमद, अफजल खान, अहमद रजा, अंसारी सहित तमाम आयोजकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस तरह की महफिलें नई नस्ल को सच्चे रास्ते की राह दिखाने में मददगार साबित होती हैं।
    कार्यक्रम का समापन दुआ-ए-खैर के साथ हुआ। शहरवासियों ने उम्मीद जताई कि जामा मस्जिद कमेटी भविष्य में भी इसी जज़्बे और लगन के साथ समाज की खिदमत करती रहेगी और अमन, मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम आम करती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.