राजनांदगांव। जिले में सट्टा, जुआ और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडस्टि्रयल एरिया स्थित हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर सट्टा खेलवा रहे एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा पट्टी सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम रवि यादव पिता स्व. गणेश राम यादव, उम्र-35 वर्ष, निवासी सहदेव नगर, थाना बसंतपुर, जिला-राजनांदगांव है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 535/25 कायम कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी के पास से नगदी राशि 2,840 रूपये, 43 पन्नों में लिखा सट्टा पट्टी, केसियो कंपनी का कैलकुलेटर, लाल रंग की डायरी, 13 डॉट पेन, 2 क्यूआर कोड स्कैनर युक्त फोन-पे डिवाइस एवं 2 मोबाइल फोन शामिल है।
यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
पुख्ता सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा सहित थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
