राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बल्देवबाग राजनांदगांव में 60 लाख रूपए की लागत से सखी वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पोषण माह के अंतर्गत सुपोषण 2025 रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 60 लाख रूपए की लागत के सखी वन स्टॉप सेंटर भवन के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे विधिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता और परामर्श दिया जाता है। इसके साथ ही महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने पर आपातकाल में कुछ दिनों तक रह सकती है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में सखी वन स्टॉप सेंटर वर्ष 2017 से संचालित है। सखी वन स्टॉप सेंटर भवन बनने से पीड़ित महिलाओं के एक आश्रय स्थल मिलेगा। सखी वन स्टॉप सेंटर माता और बहनों के सम्मान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए है। सखी वन स्टॉप सेंटर का अच्छा भवन बनकर तैयार हो जाएगा। राजनांदगांव जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगा।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि पीड़ित महिलाओं के लिए बहुत अच्छा सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कारगर और मील का पत्थर साबित होगी। पीड़ित महिलाओं को अच्छी सेवाएं मिलेगी। उन्हें चिकित्सा सेवा सहित सभी आवश्यक सेवाएं दी जाएगी। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि भारत शासन की योजना के तहत पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सभी प्रकार की सुविधा व सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले में वर्ष 2017 से सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है। जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर संचालन से अब तक 1551 पीड़ित महिलाओं को उनकी आवश्यकतानुसार लाभ दिया गया है। वर्तमान में सखी वन स्टॉप सेंटर सामुदायिक भवन में
संचालित है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक सुपोषण 2025 रथ के माध्यम से जन समुदाय को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता और व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित पार्षदगण, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
