Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को लाभ दिलाने के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को लाभ दिलाने के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के 105 ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने जमीनी स्तर पर शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को लाभ दिलाने के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने 17 सितम्बर को शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में आयोजित गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी डॉक्टर, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्री स्टेक पोर्टल अंतर्गत ऐसे किसान जिनका पंजीयन नहीं हो सका है, उनका प्राथमिकता से पंजीयन कराने कहा। उन्होंने क्वांर नवरात्रि के संबंध में सभी सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मेला स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने खाद के भंडारण एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। जिले में वर्तमान में भंडारण 68609.71 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण है। उन्होंने किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसान क्रेडिट योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जनसामान्य को जागरूक करने तथा बिजली के बिल में कमी लाने के लिए इस योजना को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घर की छत पर रूपटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने से बिजली के बिल में कमी आएंगी। कलेक्टर ने जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति अटल मानिटरिंग पोर्टल, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, कौशल विकास, ई-फाईल सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने कहा। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, अटल मानिटरिंग पोर्टल, पालक चौपाल के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.