राजनांदगांव। शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 18 सितंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ जनसभा एवं वोटर न्याय यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर कांग्रेस संगठन प्रभारी बृजेश शर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में तय किया गया कि स्तंभ चौक में आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य वरिष्ठ नेता जनता को संबोधित करेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकार और जनभावनाओं के सम्मान के लिए है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी है ताकि जनसभा ऐतिहासिक और प्रभावी सिद्ध हो।
बैठक में मंडल एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस बैठक में डॉ. राकेश कुमार, जितेन्द्र शर्मा, अवधेश प्रजापति, राजेश चौहान, संदीप सोनी, करीम मेमन, अनिल ठाकुर, मोहसिन कुरैशी, हर्ष खोब्रागढ़े, साबिर जिंद्रान, रूपेश साहू, खिलेश बंजारे, हनीफ मेमन, दीपेश श्रीवास, रहीम मेमन, अजहर रजवी, सतीश, अरशद, मोहन चुनुरकर, अनीश जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
