राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत चौकी चिखली में क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने, नशे के विरुद्ध जनजागरूकता लाने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चिखली पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा की गई।
बैठक में क्षेत्र के सभी पार्षदगण, सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र के हर वार्ड व गांव में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जिसे रोकना आवश्यक है।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अवैध गांजा, शराब बिक्री, गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों, और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन जैसे कृत्यों पर कड़ी कार्रवाई जारी है और आगे भी यह अभियान लगातार चलेगा।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है, और इसके लिए आने वाले समय में स्कूल, पंचायत और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
